फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Giant fell on Arki-Bharadighat road rock, a building also got hit

Solan News: अर्की-भराड़ीघाट मार्ग पर गिरी विशालकाय चट्टान, एक भवन भी चपेट में आया

Sat, 15 Jul 2023 11:19 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Sat, 15 Jul 2023 11:19 PM IST
विज्ञापन
शनिवार सुबह की घटना, बाल-बाल बचे लोग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अर्की(सोलन)। अर्की-भराड़ीघाट सड़क पर बखालग के समीप एक विशालकाय चट्टान सड़क पर आ गिरी। इस चट्टान से एक मकान पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। गनीमत यह रही कि चट्टान मुख्य मार्ग पर आकर रुक गई अन्यथा सड़क के दूसरी ओर बने अन्य मकान भी इसकी जद में आ सकते थे और कोई बड़ा हादसा हो सकता था। हालांकि इसमें कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है। लोग इसकी चपेट आने से बाल-बाल बच गए है।

वहीं चट्टान के सड़क पर आने से मकान में दरारें आ गई हैं। इन मकान को खाली कर लोगों को अन्य जगह पर स्थानांतरित किया गया है। हादसा शनिवार सुबह करीब 7:15 बजे का है। जब एक विशाल चट्टान बुखार के खराड़ी में कृपाल ठाकुर के घर के समीप से अर्की भराड़ीघाट मार्ग पर पहुंच गई और तपेंद्र के घर के समीप आकर गिर गई। इस कारण तपेंद्र का मकान भी क्षतिग्रस्त हो गया तथा मकान में दरारें आनी शुरू हो गईं। घटना के बारे में पता चलते ही पंचायत प्रधान रूप देई ठाकुर और उपप्रधान सहित अन्य पंचायत के सदस्य व ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। चट्टान से अर्की-भराडीघाट मार्ग भी बंद हो गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed