फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Garbage not being cleared on time in the city; residents facing inconvenience.

Solan News: शहर में समय पर नहीं उठ रहा कूड़ा, लोगों को हो रही परेशानी

Fri, 24 Jul 2026 11:50 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Fri, 24 Jul 2026 11:50 PM IST
विज्ञापन
Garbage not being cleared on time in the city; residents facing inconvenience.
ममता वर्मा, सोलन। ग्राउंड रिपोर्ट
लोगों के घरों व दुकानों में भी नहीं जा रहे कर्मचारी, सड़क किनारे लग रहे ढेर
विज्ञापन

सड़कों पर चारों ओर फैला रहता है कूड़ा, लोगों का आना-जाना होता है मुश्किल
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। शहर में मां शूलिनी मेले के बाद से नगर निगम की सफाई व्यवस्था की हालत खस्ता होती जा रही है। वहीं लोगों ने भी इसपर अब सवाल उठाने शुरू कर दिए हैं। कई जगहों पर न कलेक्शन पॉइंट से निगम कई दिनों तक कूड़ा नहीं उठा रहा है, तो कई क्षेत्रों में लोगों को अब डोर-टू-डोर कूड़ा ले जाने की सुविधा ही नहीं मिल रही है। लोगों ने इसे लेकर निगम में शिकायत भी दी है, लेकिन कोई लाभ नहीं हो रहा है। कर्मचारियों ने लोगों के घरों व दुकानों से कूड़ा उठाना ही बंद कर दिया है। ऐसे में मजबूरन लोगों को सड़क किनारे ही कूड़ा फेंकना पड़ रहा है।

लोगों का कहना है कि निगम के कर्मचारी कई दिनों तक घरों से कूड़ा उठाने नहीं आते। यदि कूड़ा ले भी जाएं तो वह अगले कई दिनों तक कलेक्शन पॉइंट पर पड़ा रहता है। लोगों ने इसे लेकर निगम में कई बार शिकायत की है, लेकिन हर बार सफाई होने का केवल आश्वासन ही मिल रहा है। शिकायत के कुछ दिन तक तो सफाई होती है, फिर वही हालात हो जाते हैं। वहीं मालरोड पर स्टॉल लगाने वाली स्वयं सहायता समूह की महिलाएं भी इससे परेशान हो रही हैं।
विज्ञापन

इनसेट

नहीं मिल रही डोर-टू-डोर सुविधा
शहर के ठोडो मैदान के पास स्थित वर्षा शालिका के पास से चौक बाजार को जाने वाला रास्ता वार्ड 6 और 7 को अलग करता है। यहां वार्ड 6 के दुकानदारों को डोर-टू-डोर कूड़ा उठाने की सुविधा ही नहीं मिल रही है। कर्मचारी भी वार्ड 7 के दुकानदारों से ही कूड़ा लेकर चले जाते हैं। इस कारण दुकानों में कूड़े के ढेर लगे रहते हैं। वहीं सड़क किनारे बनाए गए कलेक्शन पॉइंट से भी कूड़ा समय पर नहीं उठाया जाता है। - प्रियंका, वार्ड 6
विज्ञापन
विज्ञापन


इनसेट

बसाल से आने-जाने वाली मुख्य सड़क किनारे कूड़ा पड़ा रहता है। वहीं लावारिस कुत्ते उसे चारों ओर फैलाने का काम करते हैं। ऐसे में आम लोगों का यहां से आना-जाना तक मुश्किल हो जाता है। बदबू के कारण वहां बच्चों को भी आने-जाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। उस सड़क से होकर रोजाना कई लोगों को आवाजाही करनी पड़ती है। ऐसे में निगम को यहां सफाई का ध्यान रखना चाहिए। - आशा ठाकुर, बसाल
इनसेट
स्वयं सहायता की महिलाओं को मालरोडपर स्टॉल लगाने के लिए केवल दो दिन का समय मिलता है, लेकिन यहां पड़ी गंदगी के कारण अधिक परेशानी होती है। बारिश में सड़क पर पड़ा कूड़ा भी स्टॉल के नीचे जा जाता है। निगम की ओर से यहां सही से सफाई नहीं हो रही है। महिलाओं को दो दिन भी बदबू के बीच रोजगार चलाना पड़ रहा है। - ममता वर्मा, सोलन


कोट
ठेकेदारों को सौंपे वार्डों में आ रही समस्याएं
निगम की ओर से कई वार्डों में सफाई व्यवस्था का जिम्मा ठेकेदारों को सौंपा गया है। कई वार्डों से निगम में शिकायतें आ रही है। निगम की ओर से ठेकेदारों को सफाई व्यवस्था को ठीक करने के लिए कहा जा रहा है। निगम भी सफाई व्यवस्था की खराब हालत को गंभीरता से देख रहा है। लोगों को सुविधा देने का प्रयास हो रहा है। - गौरव राजपूत, उप महापौर, सोलन

ममता वर्मा, सोलन। ग्राउंड रिपोर्ट

ममता वर्मा, सोलन। ग्राउंड रिपोर्ट

ममता वर्मा, सोलन। ग्राउंड रिपोर्ट

ममता वर्मा, सोलन। ग्राउंड रिपोर्ट

ममता वर्मा, सोलन। ग्राउंड रिपोर्ट

ममता वर्मा, सोलन। ग्राउंड रिपोर्ट

ममता वर्मा, सोलन। ग्राउंड रिपोर्ट

ममता वर्मा, सोलन। ग्राउंड रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed