फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Ganpati immersed in Govind Sagar amidst chants.

Solan News: जयकारों के बीच गोविंद सागर में विसर्जित हुए गणपति

Sun, 27 Sep 2026 12:11 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Sun, 27 Sep 2026 12:11 PM IST
विज्ञापन
भव्य शोभायात्रा के साथ गणपति महोत्सव का समापन
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी
दाड़लाघाट (सोलन)। उपमंडल दाड़लाघाट के दाड़ला मोड़ में गणपति उत्सव कमेटी की ओर से आयोजित भगवान गणेश रंगनाथ महोत्सव का श्रद्धा और उल्लास के साथ समापन हुआ। इस अवसर पर गणपति जी की प्रतिमा का धार्मिक रीति-रिवाजों और मंत्रोच्चारण के बीच गोविंद सागर झील में विधिवत विसर्जन किया गया।
विसर्जन से पूर्व दाड़ला मोड़ में गणपति उत्सव कमेटी एवं स्थानीय लोगों की ओर से हवन-यज्ञ का आयोजन किया गया। मंत्रोच्चारण के बीच सैकड़ों श्रद्धालुओं ने हवन में पूर्णाहुति डाली और भगवान गणेश से क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की। इसके बाद बैंड-बाजे के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली गई।
विज्ञापन

शोभायात्रा दाड़ला मोड़ से शुरू होकर वाहनों के काफिले के साथ बिलासपुर के लुहणू मैदान पहुंची। शोभायात्रा के दौरान महिलाओं, पुरुषों और युवाओं ने भगवान गणेश के जयकारे लगाए और भजनों पर नृत्य किया। लुहणू मैदान से श्रद्धालु गणपति जी की प्रतिमा को मोटर बोट के माध्यम से गोविंद सागर झील के बीचों-बीच ले गए, जहां मंत्रोच्चारण के साथ प्रतिमा का विसर्जन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे एक रात पहले दाड़ला मोड़ में गणपति उत्सव कमेटी एवं स्थानीय लोगों की ओर से भजन संध्या का आयोजन किया गया। भजन संध्या में श्रद्धालुओं ने भगवान गणेश के भजनों पर जमकर नृत्य किया और माहौल भक्तिमय बना रहा।
गणपति उत्सव कमेटी के सदस्यों राकेश शर्मा और नरेंद्र कौंडल ने बताया कि दाड़ला मोड़ में पिछले करीब 13 वर्षों से गणपति उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इस वर्ष 14 से 24 सितंबर तक आयोजित महोत्सव के दौरान प्रतिदिन भजन-कीर्तन सहित विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम हुए। आयोजन से करीब 400 सदस्य जुड़े हैं तथा श्रद्धालुओं के लिए प्रतिदिन भोजन की व्यवस्था भी की गई थी।


इस अवसर पर अमर शर्मा, हीरा सिंह ठाकुर, राकेश शर्मा, सुरेश शुक्ला, रमेश शुक्ला, मोहिंदर कंवर, पंकज महाजन, नरेंद्र कौंडल, विजय शर्मा, प्रकाश शर्मा, प्रदीप सोनी, गगन, प्रदीप अग्रवाल, हरीश शर्मा सहित अन्य श्रद्धालु मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed