फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   From 23 in Gram Panchayat Chamat-Bhadech Dev Vijeshwar Devthan fair will start

Solan News: ग्राम पंचायत चामत-भड़ेच में 23 से शुरू होगा देव विजेश्वर देवठन मेला

Fri, 17 Nov 2023 11:09 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Fri, 17 Nov 2023 11:09 PM IST
विज्ञापन
दो दिवसीय मेले में होगी सांस्कृतिक संध्या
विज्ञापन

कबड्डी, रस्साकस्सी, मटका फोड़, कुश्ती समेत होगी अन्य स्पर्धाएं
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। ग्राम पंचायत चामत-भड़ेच में दो दिवसीय देव विजेश्वर देवठन मेला 23 नवंबर से शुरु होगा। इस दो दिवसीय मेले में कई प्रकार की प्रतियोगिताएं भी करवाई जाएंगी। साथ ही सांस्कृतिक संध्या का भी आयोजन किया जाएगा। मेला 23 नवंबर को देव विजेश्वर व देव दयारश की पूजा-अर्चना और ध्वजारोहण के साथ शुरू होगा। मेले में कबड्डी, रस्साकस्सी, मटका फोड़, कुश्ती व बच्चों की खेल प्रतियोगिताएं होंगी।
मेेले के दौरान आयोजित पुरुष कबड्डी प्रतियोगिता की विजेता टीम को 15 हजार रुपये और उप विजेता को 11 हजार रुपये का नकद पुरस्कार दिया जाएगा। महिला कबड्डी प्रतियोगिता की विजेता टीम को 3100 रुपये और उपविजेता को 2100 रुपये समेत अन्य आकर्षक इनाम दिए जाएंगे। पुरुष कबड्डी प्रतियोगिता के लिए 500 रुपये प्रवेश शुल्क लिया जाएगा। प्रथम दिन देव पूजन व ध्वजा रोहण होगा। इसके बाद बच्चों के मनमोहक खेल आयोजित किए जाएंगे। पहले दिन जिला परिषद सदस्य राजेंद्र सिंह ठाकुर (रंजू) मुख्यातिथि और नरेंद्र ठाकुर विशेष अतिथि होंगे।
विज्ञापन

मेला कमेटी अध्यक्ष ज्ञान चंद कश्यप व ग्राम पंचायत प्रधान गणेश दत्त शर्मा ने बताया कि मेले के दूसरे दिन कसौली के विधायक विनोद सुल्तानपुरी मुख्यातिथि होंगे। जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में एडीसी अजय कुमार यादव और फार्मा कंपनी के प्रबंध निदेशक संदीप शर्मा शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट
दोनों दिन आयोजित होंगे भंडारे
मां शूलिनी के बाद यह दूसरा मेला है जहां पर मेले में आए लोगों को खाने पीने की कोई चिंता नहीं रहती। यहां पर दोनों दिन स्थानीय युवक मंडल शशल की ओर से भंडारे का आयोजन जाएगा। इस दौरान कढ़ी, दाल व चावल लोगों को परोसा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed