फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   French scientist studied the agricultural marketing system of the state

Solan News: फ्रांसीसी वैज्ञानिक ने प्रदेश की कृषि विपणन प्रणाली का किया अध्ययन

Tue, 16 Sep 2025 11:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 16 Sep 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
French scientist studied the agricultural marketing system of the state
हिमाचल की सेब मंडी में फ्रांसीसी वैज्ञानिक कृषि विपणन प्रणाली का अध्ययन करते हुए।स्त्रोत विवि प
प्राकृतिक फसल और सेब बागवानों से भी की फील्ड में चर्चा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। फ्रांस की प्रोफेसर एनिक विग्नेस का डॉ. यशवंत सिंह परमार औद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय नौणी में दो माह का शैक्षणिक दौरा संपन्न हो गया। यह दौरा अंतरराष्ट्रीय परियोजना का हिस्सा रहा। अपने प्रवास के दौरान प्रो. विग्नेस ने प्रदेश की कृषि विपणन प्रणाली का किया अध्ययन। उन्होंने छैला, सोलन और परवाणू की मंडियों का दौरा कर कमीशन एजेंटों, व्यापारियों और विशेष रूप से सेब उत्पादकों से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने मूल्य निर्धारण की प्रक्रिया और किसानों द्वारा उचित मूल्य प्राप्त करने में आने वाली चुनौतियों को समझा। उन्होंने विश्वविद्यालय के सामाजिक विज्ञान विभाग के साथ मिलकर प्राकृतिक खेती उत्पादों के मूल्य निर्धारण का अध्ययन किया और इसकी तुलना पारंपरिक खेती के दामों से की। शैक्षणिक गतिविधियों से परे प्रो. विग्नेस ने पच्छाद (सिरमौर) और सोलन के प्राकृतिक खेती करने वाले किसानों से भेंट की और विश्वविद्यालय के प्राकृतिक खेती खेतों एवं बिक्री आउटलेट, कृषि विज्ञान केंद्र सोलन (कंडाघाट), कृषि विज्ञान केंद्र रोहड़ू और क्षेत्रीय बागवानी अनुसंधान एवं प्रशिक्षण केंद्र, मशोबरा का दौरा किया
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed