फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   fraud

फाइनेंस कंपनी ने कामगारों के लाखों हड़पे

Fri, 11 Sep 2015 10:57 PM IST
ब्यूरो /अमर उजाला, नालागढ़ (सोलन)।
ब्यूरो /अमर उजाला, नालागढ़ (सोलन)। Updated Fri, 11 Sep 2015 10:57 PM IST
विज्ञापन

बीबीएन में एक फाइनेंस एंड इंवेस्टमेंट कंपनी पर श्रमिकों के लाखों रुपए हड़पने के आरोप लगे हैं। बताया जा रहा है कि फाइनेंस कंपनी बैंकों से अधिक ब्याज देने का झांसा देकर श्रमिकों से आरडी और एफडी के नाम पर पैसे एकत्र कर बाद में उस पर कुंडली मार ली। अभी तक 55 लोगों से ठगी का अंदेशा है, लेकिन जिस तरह कंपनी ने कोने-कोने में अपना नेटवर्क बिछाया है, यह संख्या बढ़ भी सकती है। इस दौरान कंपनी में उक्त लोगों ने करीब 22 लाख रुपये एफडी और आरडी के नाम पर जमा करवाया है। मामले की शिकायत प्रभावितों ने नालागढ़ थाने में दर्ज की है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक खेड़ा में किराए के मकान में रहने वाले एक श्रमिक ने निजी फाइसेंस कंपनी पर लाखों रुपये आरडी व एफडी का पैसा डकाराने का आरोप लगाया है।  खेड़ा में कर्मचंद के मकान में रहने वाली बिहार के बैशाली जिले के गुडमिसमा निवासी संजीव कुमार ने बताया कि खेड़ा में स्थित एक कंपनी में तैनात सुरक्षा कर्मी कपूर ने उसे बताया कि वह कोलकत्ता वेयर इंडस्ट्री लिमिटेड कंपनी में एजेंट का कार्य करता है। यह फाइनेंस कंपनी है और इसका कार्यालय गुल्लरवाला में है। कंपनी में बैंक व डाकघर से अधिक ब्याज मिलता है। जिस कंपनी में उक्त व्यक्ति कार्य करता है उस कपंनी के 55 लोगों ने भी इसके माध्यम से आरडी व एफडी कराई है।
विज्ञापन


संजीव कुमार भी राज कपूर के बहकावे में आ गया। नालागढ़ पुलिस ने संजीव कुमार की शिकायत पर 420 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस इसकी छानबीन कर रही है। कंपनी में 55 लोगों का करीब 22 लाख रुपये डूब गया है। उधर, एसपी जी शिवा ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। प्रभावितों से पूछताछ की जाएगी। यदि मामले में कोई दोषी पाया जाता है तो नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरडी कराने के पहले संजीव कुमार ने गुल्लरवाला स्थित कंपनी का कार्यालय देखा जिसमें चार लोग कार्य कर रहे थे। 20 मार्च को संजीव कु मार सौ रुपये प्रति दिन के हिसाब से आरडी खुलवा ली।  जब उसकी आरडी पूरी हुई तो उसने राज क पूर से अपना पैसा दिलाने को कहा। लेकिन वह आना कानी करने लगा। जिस पर उन्होंने गुल्लरवाला स्थित कंपनी के कार्यालय में पहुंचे लेकिन कार्यालय में ताला लगा हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed