{"_id":"6ac77e1058998f71c2057dff","slug":"boy-died-in-road-accident-solan-news-c-176-1-ssml1044-181095-2026-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत
विज्ञापन
बद्दी-झाड़माजरी मार्ग पर लक्कड़ डिपो के पास हादसा
पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंपा
संवाद न्यूज एजेंसी
बरोटीवाला (सोलन)। बद्दी-झाड़माजरी मार्ग पर लोरिल कंपनी के समीप एक बाइक सवार की अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मौत हो गई। मृतक युवक सुमित (18) पुत्र पप्पू लाल उत्तर प्रदेश के जिला पिलीभीत के तहसील बिसरपुर के सातरगन नवदिया गांव का रहने वाला था।
पुलिस के अनुसार बुधवार रात करीब 9:30 बजे सुमित अपनी बाइक पर सिक्का होटल की ओर जा रहा था। जैसे ही लक्कड़ डिपो के समीप लोरिल कंपनी के पास पहुंचा तो अज्ञात वाहन की चपेट में आ गया। लोगों ने उसे बद्दी अस्पताल पहुंचाया जहां पर चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। वाहन चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस अब सीसीटीवी की मदद से वाहन चालक की तलाश में जुटी है। पुलिस ने बद्दी में पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।