{"_id":"6ac7a47cd2d30609cd02a2c8","slug":"road-closed-in-solan-solan-news-c-176-1-sln1009-181093-2026-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: सुक्कीजोहड़ी-गढ़खल सड़क बंद, नहीं मान रहे वाहन चालक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: सुक्कीजोहड़ी-गढ़खल सड़क बंद, नहीं मान रहे वाहन चालक
विज्ञापन
पुलिस कर्मियों के रोकने पर भी जबरन जा रहे बंद सड़क पर
संवाद न्यूज एजेंसी
धर्मपुर/कसौली(सोलन)। धर्मपुर स्थित सुक्की जोहड़ी से गढ़खल सड़क को मरम्मत के लिए अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है। यह सड़क 10 अक्तूबर तक बंद रहेगी। इस दौरान वाहन चालकों को सनावर गांव होकर गढ़खल जाना होगा। लोक निर्माण विभाग कसौली ने सड़क की खस्ताहालत को सुधारने के लिए यह कदम उठाया है। विभाग ने सड़क बंद करने के लिए एसडीएम कसौली से आदेश प्राप्त किए हैं। सुक्की जोहड़ी और गढ़खल में पुलिसकर्मी वाहन चालकों को सड़क बंद होने की जानकारी दे रहे हैं। हालांकि, कुछ वाहन चालक पुलिसकर्मियों की बात न मानकर जबरदस्ती आगे बढ़ रहे हैं। ऐसे चालकों को बाद में वापस लौटना पड़ रहा है। बाहरी राज्यों से आने वाले पर्यटकों को यह जानकारी मौके पर तैनात पुलिसकर्मियों से ही मिल पा रही है। यह सड़क सुक्की जोहड़ी से सनावर स्कूल होते हुए गढ़खल कसौली तक जाती है और इसे बहुत व्यस्त माना जाता है। इस मार्ग पर हर मिनट दर्जनों वाहन गुजरते हैं।
लोक निर्माण विभाग कसौली के अतिरिक्त अधिशासी अभियंता विशाल भारद्वाज ने बताया कि खस्ताहालत सड़क को ठीक किया जा रहा है। ठेकेदार इस समय सड़क पर काम कर रहा है, जिसके कारण इसे बंद करना पड़ा है। लोगों से सहयोग की अपील की है।
यातायात पर प्रभाव
सड़क बंद होने से सुक्कीजोहड़ी से गढ़खल जाने वाले वाहनों को लंबा चक्कर लगाना पड़ रहा है। सनावर गांव होकर जाने वाला वैकल्पिक मार्ग भी व्यस्त हो गया है। विशेषकर बाहरी राज्यों के पर्यटकों को मार्ग परिवर्तन की जानकारी न होने से परेशानी हो रही है। पुलिसकर्मी लगातार यातायात को नियंत्रित करने का प्रयास कर रहे हैं।