{"_id":"2b92a2eff41a28d26ed579c68cbd0f13","slug":"fraight-rate-hike-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रकों के भाड़े में 35 पैसे प्रतिकिमी की बढ़ोतरी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रकों के भाड़े में 35 पैसे प्रतिकिमी की बढ़ोतरी
ब्यूरो/अमर उजाला, सोलन
Updated Tue, 01 Mar 2016 06:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंतरराष्ट्रीय बाजार में पेट्रोलियम पदार्थों के मूल्य में फेरबदल होने से पेट्रोल जहां तीन रुपये सस्ता हो गया है वहीं डीजल एक रुपये 47 पैसे मंहगा होने से सबसे बड़ी ट्रक ऑपरेटर यूनियन में शुमार नालागढ़ यूनियन ने ट्रकों का किराया बढ़ा दिया है।
प्रति किमी पैंतीस पैसे की दर से भाड़े में इजाफा किया है। यह दरें मंगलवार से ही लागू हो गई हैं। किराया बढ़ने से रोजमर्रा के उत्पादों पर महंगाई का असर पड़ेगा। करीब 5000 से अधिक छोटे-बड़े उद्योगों वाली बद्दी - बरोटीवाला -नालागढ़ औद्योगिक क्षेत्र में इसका असर पड़ेगा।
नई दरों के तहत अब दिल्ली जाने वाला 9 टन माल 11 हजार 645 रुपये में पहुंचेगा। पहले यह सामान 11 हजार 520 रुपये में पहुंचता था। सोमवार को आधी रात से डीजल के नए रेट लागू होने पर ट्रक आपरेटर यूनियन ने भी 35 पैसे प्रति किमी भाड़ा बढ़ा दिया है।
विज्ञापन
डीजल की कीमत 46 रुपये 43 पैसे हो गई है। धर्मशाला में डीजल 46 रुपये 92 पैसे प्रति लीटर की दर से मिल रहा है। यूनियन में करीब दस हजार ट्रक हैं।
कीमतें बढ़ने पर जताया रोष
ट्रक ऑपरेटर यूनियन के अध्यक्ष विद्या रतन चौधरी ने बताया कि नए रेट लागू होने से यूनियन ने मंगलवार से भाड़ा बढ़ा दिया है। ट्रक संचालक कृष्ण कौशल, हरनेक ठाकुर, बेअंत ठाकुर, लवली कौशल, दीपू पंडित, विजय कुंडलस ने बताया कि डीजल महंगा होने से यूनियन ने भाड़ा बढ़ा दिया है। इससे महंगाई बढ़ेगी। डीजल की कीमतें बढ़ने पर उन्होंने रोष जताया है। इनका कहना है कि डीजल की कीमतें बढ़ने से आम लोगों के परिवारों पर महंगाई का असर पड़ेगा।
फिक्स फार्मूला है यूनियन का
बीबीएनआईए के मुख्य सलाहकार दीपक भंडारी ने कहा कि बीबीएनआईए ने ट्रक यूनियन के साथ एमओयू किया है। इसके तहत अगर एक रुपये डीजल के रेट बढ़ते हैं तो 35 पैसे भाड़ा स्वयं बढ़ जाएगा। एक रुपये डीजल के दाम घटने से 35 पैसे भाड़ा कम हो जाता है।
पहले और अब का भाड़ा
स्टेशन पहले अब
1- दिल्ली 11520 11645
2-मनेसर 12770 12925
3-कलकता 44460 450090
4-जयपुर 15980 16170
5-शिमला 9010 9055
6- चंबा 18290 18400
7-चौपाल 16265 16300
8-धामी 8800 8865