{"_id":"636a97bc11b55a1eeb707264","slug":"four-youths-arrested-for-stealing-parts-of-parked-car-solan-news-sml427263186","type":"story","status":"publish","title_hn":"पार्क गाड़ी के पार्टस चोरी करने पर चार युवक धरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पार्क गाड़ी के पार्टस चोरी करने पर चार युवक धरे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोलन। कसौली-गढ़खल मार्ग पर पार्क गाड़ी से पार्ट चोरी करने के मामले में पुलिस ने चार युवकों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। इसकी सूचना चुनाव के लिए तैनात फ्लाइंग स्क्वायड टीम ने पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर चारों को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस जानकारी के अनुसार देवेंद्र सिंह गढ़खल जिला सोलन ने पुलिस को बताया कि 7 नवंबर की रात उन्हें फोन पर सूचना मिली कि उनकी गाड़ी के समीप कुछ युवक खड़े थे। इसमें युवकों ने गाड़ी के चारों टायरों के नट खोले हुए थे और चारों टायरों के नीचे ईंटे लगाई हुई थी। इसके बाद वे मौके पर पहुंच गए। वहीं, इस दौरान उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने चारों युवकों को मौके पर ही दबोच लिया।
पुलिस ने युवकों की पहचान लखविंद्र सिंह निवासी नंगल जिला रूपनगर, योगेंद्र सिंह निवासी गांव धुलाड़ा जिला चंबा, जुगराज सिंह निवासी गांव मलौनी सूरत मोहाली और ऋषभ निवासी जंडली अंबाला सिटी के रूप में की है। उधर, मामले की पुष्टि डीएसपी परवाणू प्रणव चौहान ने की है, उन्होंने बताया कि पुलिस ने चारों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।