{"_id":"62d6ec45ea5f291236214da5","slug":"four-buildings-of-ramshahr-became-ruins-due-to-non-use-solan-news-sml415743713","type":"story","status":"publish","title_hn":"उपयोग न किए जाने से रामशहर के चार भवन बने खंडहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उपयोग न किए जाने से रामशहर के चार भवन बने खंडहर
विज्ञापन
नंड पंचायत में खंडहर बना गेंग हट। संवाद
- फोटो : SOLAN
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नालागढ़ (सोलन)। क्षेत्र में करोड़ों रुपये की लागत से बने सरकारी भवन बिना प्रयोग किए खंडहर बन गए हैं। सरकार ने ग्रामीण क्षेत्र में भवन तो बना दिए लेकिन जिनके लिए भवन बनाए थे वे कर्मचारी वहां नहीं गए। इससे इन भवनों में ताले लटके रहे। अब ये भवन खंडहर बन गए हैं।
रामशहर में 35 साल पहले स्वास्थ्य केंद्र भवन का निर्माण किया था। इससे पहले यहां पर चिकित्सक के लिए आवास बनाया गया लेकिन आज तक यहां पर कोई भी चिकित्सक नहीं रुका। इससे भवन बिना किसी प्रयोग से खंडहर बन गया। नंड पंचायत में भी दो भवन ऐसे ही बिना प्रयोग किए ही खंडहर बन गए हैं।
यहां पर भी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में तैनात चिकित्सक के लिए आवास बनाया था लेकिन वहां पर कोई भी चिकित्सक नहीं रहा। इससे बंद पड़ा भवन गिरने की कगार पर है। इसके अलावा यहां पर गेंग हट बनाया गया। इसमें जेई के ठहरने की व्यवस्था की गई थी। इस गेंग हट में आज तक कोई भी कर्मचारी नहीं रुका। यह भवन भी गिरने वाला है।
विज्ञापन
रामशहर क्षेत्र के ही वैद्य का जोहड़ गांव में स्वास्थ्य केंद्र के लिए भवन बनाया गया लेकिन इस भवन को भी आज तक प्रयोग में नहीं लाया। यह भवन बंद रहा। अब यह रहने लायक नहीं है। उधर बेहली पंचायत में 30 लाख से आठ साल पहले एक सब सेंटर का भवन बनाया गया। इसमें भी ताला लटका है। यह भवन भी देखरेख की अभाव में खराब हो रहा है।
रामशहर, नंड और वैद्य के जोहड़ में बने सरकारी भवनों के असुरक्षित घोषित कर दिया है। बंद भवन प्रयोग नहीं हुए जिससे यह अब यह रहने लायक नहीं हैं।
अजय शर्मा, अधिशासी अभियंता, पीडब्ल्यूडी

नंड पंचायत में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सक के अवास। संवाद- फोटो : SOLAN