फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Former Havildar Nand Lal passed away, last rites performed with military honours

Solan News: पूर्व हवलदार नंद लाल का निधन, सैन्य सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार

Sun, 16 Mar 2025 11:56 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 16 Mar 2025 11:56 PM IST
विज्ञापन
दाड़लाघाट (सोलन) भराड़ीघाट क्षेत्र के गांव थाच निवासी पूर्व सैनिक हवलदार नंद लाल का निधन हो गया। निधन की खबर से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है। हवलदार नंद लाल ने 1971 में भारतीय सेना में भर्ती होकर आर्मी सप्लाई कोर में 24 वर्षों तक सेवा दी और 30 अप्रैल 1995 को सेवानिवृत्त हुए। इसके बाद उन्होंने 2000 से 2010 तक हिमाचल पुलिस में भी अपनी सेवाएं दीं। सुबाथू से आए सैनिकों ने सैन्य परंपरा के अनुसार अंतिम विदाई दी। इस मौके पर पूर्व सैनिक लीग अर्की के अध्यक्ष कैप्टन पदमदेव, वरिष्ठ उपाध्यक्ष कैप्टन प्रेमचंद चौहान, सूबेदार मस्त राम वर्मा,सूबेदार बीआर भाटिया, सूबेदार मंजीत भाटिया, हवालदार जोगिंदर, नायब सूबेदार शमशेर,हवलदार नथु राम सहित कई पूर्व सैनिकों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed