फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Forest department exposed forest cutting gang

Solan News: वन विभाग ने वन काटू गिरोह का किया पर्दाफाश

Sat, 09 Nov 2024 11:11 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Sat, 09 Nov 2024 11:11 PM IST
विज्ञापन
दो आरोपी पकड़े, तीन अंधेरे का फायदा उठाकर भागे
विज्ञापन

दिवाली की रात भी आरोपियों ने काटे थे खैर के छह पेड़
पुलिस ने लकड़ी को सीज करने के बाद किया मामला दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
नालागढ़(सोलन)। वन विभाग ने पिछले कई दिनों से नालागढ़ के बीफर बीट में सक्रिय वन काटू गिरोह का पर्दाफाश किया है। बीफर बीट के खोबल जंगल में वन काटुओं ने खैर के सात पेड़ काटे। वन काटू पूरी लकड़ी नहीं ले जा पाए और विभाग ने बाकी बची हुई लकड़ी को भी कब्जे में ले लिया। इसी गिरोह ने दिवाली के दौरान भी खैर के छह पेड काटे थे और यहां से लकड़ी ले जाने में भी कामयाब रहे। गिरोह की सक्रियता को देखते हुए वन मंडल अधिकारी विकल्प यादव ने पहले ही पूरे नालागढ़ में नाके लगा रखे थे। जिस पर वन विभाग इस गिरोह को पकड़ने में सफल रहा। गिरोह के तीन सदस्य भागने में सफल रहे लेकिन उनके मोबाइल वन विभाग ने गाड़ी से पुलिस के हवाले कर दिए।
कुमारहट्टी रेंज को कर्मचारियों को खोबल रेंज में बीती रात पेड़ कटने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही रामशहर के वन परिक्षेत्राधिकारी ने जोघों व सैणी माजरा की टीम के साथ नाके लगाए। रतवाड़ी व कल्याणपुर के बीच में पुलिस ने लकड़ी से भरी पिकअप पकड़ी इस में पांच लोग सवार थे। चंबा के मोहम्मद यूसुफ व उसका भाई व इंहौरा का जीवन भागने में कामयाब रहा। जबकि विभाग की टीम अर्जुन व जितेंद्र को पकड़ने में सफल रही। जो व्यक्ति भागे वे अपने मोबाइल फोन गाड़ी में ही छोड़ गए।
विज्ञापन

डीएफओ विकल्प यादव ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों ने माना कि उन्होंने दिवाली के दौरान भी छह पेड़ इसी स्थान पर काटे थे। जिसके ठूंठ भी मौके पर पाए गए। इस दौरान भी इस गिरोह ने सात पेड़ काटे लेकिन पूरी लकड़ी को नहीं ले जा पाए। उन्हें पेड़ कटने की भनक लग गई थी और उन्होंने पूरे नालागढ़ के मार्गों पर नाके बंदी कर दी थी। रतवाड़ी के समीप नाके के दौरान विभाग को यह सफलता मिली है। नाके के दौरान लगी टीम में वन परिक्षेत्र अधिकारी राजेश पठानिया के नेतृत्व में बीईओ जोगिंद्र पाल, रविंद्र कुमार, वन रक्षक देवराज, मुकेश कुमार, जगदीश चंद, विनोद कुमार, अमिन कुमार, दीप राम , पुष्पराज, संदीप, पंकज कुमार, विकास कटोच, विवेक कुमार शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, नालागढ़ पुलिस ने वन काटुओं के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। एसडीपीओ अभिषेक कुमार ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि पुलिस जल्द ही फरार तीनों आरोपियों को दबोच लेगी। उनके मोबाइल पुलिस ने बरामद कर लिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed