फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   For the importance of trade union Changes will have to be made in the method

Solan News: ट्रेड यूनियन की महत्ता के लिए पद्धति में करना होगा बदलाव

Sun, 25 Feb 2024 11:49 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Sun, 25 Feb 2024 11:49 PM IST
विज्ञापन
For the importance of trade union

Changes will have to be made in the method
बद्दी में भारतीय मजदूर संघ की आेर से आयोजित प्र​​शिक्षण ​शिविर में जानकारी देते प्रवक्ता। संवाद
मजदूर संघ के नये कार्यकर्ताओं का हुआ अभ्यास वर्ग
विज्ञापन

यूनियन के बदलते परिप्रेक्ष्य के बारे में किया जागरूक
दातोपंथ ठेंगड़ी के तहत आयोजित किया गया कार्यक्रम
संवाद न्यूज एजेंसी
परवाणू/बद्दी (सोलन)। भारतीय मजदूर संघ में जुड़े नये कार्यकर्ताओं के लिए अभ्यास वर्ग का आयोजन बद्दी में हुआ। कार्यक्रम में बीएमएस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राज बिहारी शर्मा ने शिरकत की। कार्यक्रम के दौरान ट्रेड यूनियन के बदलते परिप्रेक्ष्य में प्रति कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित किया गया। इसी के साथ बीएमएस के इतिहास से भी विभिन्न प्रवक्ता ने कार्यकर्ताओं को अवगत करवाया। यह कार्यक्रम दातोपंथ ठेंगड़ी श्रम एवं रोजगार मंत्रालय के तहत आयोजित किया गया। इसमें क्षेत्रीय
निदेशालय परवाणू के निदेशक तिलक राज ने श्रमिकों को जागरूक किया।
उन्होंने कहा कि ट्रेड यूनियन के वैश्विक इतिहास और बदलते समय में भूमिका के बारे में विस्तार से जानकारी दी। सभी से आग्रह किया की ट्रेड यूनियन की महत्ता और भूमिका को बनाए रखने के लिए हमें पद्धति में बदलाव की आवश्यकता
विज्ञापन

है। जिसे समय के अनुरूप बदलना जरूरी है। बीएमएस संगठन के अभ्यास वर्ग में बताया कि अनुभव और नई ट्रेड यूनियन के तरीकों को अपनाना पड़ेगा और संगठन को मजबूत बनाने के लिए सदस्यता को बढ़ाने पर भी ध्यान केंद्रित करना होगा। इस अवसर पर उतरी क्षेत्र संगठन मंत्री बीएमएस के पवन कुमार, सह संगठन मंत्री सोहनलाल गुप्ता, हिमाचल प्रदेशाध्यक्ष मदन राणा, उपाध्यक्ष मंगतराम नेगी, महामंत्री यशपाल हेटा समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed