{"_id":"5efcbb748ebc3e431428ade6","slug":"food-safety-deptt-collects-samples-of-11-eatables-alongwith-curd-lassi-chicken-etc-solan-news-sml337134965","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोलन-बद्दी में दूध, दही, लस्सी, ब्रेड, चिकन, हल्दी समेत 11 सैंपल भरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोलन-बद्दी में दूध, दही, लस्सी, ब्रेड, चिकन, हल्दी समेत 11 सैंपल भरे
विज्ञापन
सोलन। कोरोना काल में लोगों की सेहत से खिलवाड़ पर खाद्य सुरक्षा विभाग कार्रवाई कर रहा है। सोलन और बद्दी में विभाग की टीम ने औचक निरीक्षण किया। इस कार्रवाई के दौरान 11 सैंपल भरे गए। सोलन में एक दुकान को जांच पड़ताल के लिए सीज भी किया। सोलन से दूध, दही, लस्सी, ब्रेड, चिकन के सैंपलों को भरा। इसी के साथ बद्दी से हल्दी, सिरका, सॉस, लाल मिर्च, आम के आचार, पुदीना चटनी पाउडर के सैंपल भरकर जांच के लिए संयुक्त जांच प्रयोगशाला कंडाघाट भेजा गया।
इसकी रिपोर्ट विभाग के पास 14 दिनों के भीतर आएगी। किसी भी खामी पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। मिस ब्रांडेड और सब स्टैंडर्ड पाए जाने पर जुर्माना भुगतना पड़ेगा। यह कार्रवाई लोगों की शिकायत पर की गई है। इससे पहले भी विभाग ने शिकायत के आधार पर कार्रवाई की थी जिसमें 13 सैंपल फेल पाए गए थे। उधर, सहायक आयुक्त डॉ. एलडी ठाकुर ने बताया कि सोलन और बद्दी में कार्रवाई के दौरान तीन कारोबारियों से खाद्य पदार्थों के 11 सैंपल भर जांच के लिए सीटीएल कंडाघाट भेजा गया है। उन्होंने बताया कि रिपोर्ट में खामी पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। एक दुकान को जांच के लिए सीज भी किया गया है।