फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Fog affects wheat crop in Ramsar, farmers worried

Solan News: रामशहर में कोहरे से गेहूं की फसल प्रभावित, किसान परेशान

Mon, 19 Jan 2026 12:49 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 19 Jan 2026 12:49 AM IST
विज्ञापन
25 पंचायतों में फसल पड़ी पीली, किसानों ने मुआवजे की मांग की
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रामशहर (सोलन)। रामशहर समेत आसपास के क्षेत्रों में कोहरे की मार से गेहूं की फसल प्रभावित हो गई है। लगातार कोहरा पड़ने के कारण फसल पीली पड़ रही है, जिससे किसानों में भविष्य को लेकर चिंता बढ़ गई है। क्षेत्र के किसानों का कहना है कि अगर यही स्थिति बनी रही तो फसल बर्बाद हो जाएगी और उन्हें भारी नुकसान उठाना पड़ेगा। लगभग 25 पंचायतों के किसानों ने कई हेक्टेयर भूमि में गेहूं की बिजाई की थी, लेकिन अब कोहरे के कारण फसल की पैदावार घटने की आशंका जताई जा रही है। किसानों का कहना है कि गेहूं की फसल के लिए बारिश जरूरी है, लेकिन पिछले काफी समय से बारिश नहीं हो रही है। रामशहर, बहरोटा, नेर, बेहडी, छीयाछी, डोली चमदार, दिग्गल, गुनाह, मतुली, साई और बैला समेत आसपास के क्षेत्र के किसान बिना बारिश के परेशान हैं। वार्ड पंच रामशहर राकेश शर्मा, नंबरदार राजकुमार शर्मा, बाबू राम और लेख राम ने कहा कि फसल खराब हो गई है। उन्होंने सरकार से मांग की है कि प्रभावित किसानों को मुआवजा प्रदान किया जाए, ताकि उनकी आर्थिक क्षति को कम किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed