फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Flood of tourists in Kasauli over the weekend; long traffic jams on the roads.

Solan News: कसौली में वीकेंड पर पर्यटकों का सैलाब, सड़कों पर लगा लंबा जाम

Sun, 28 Jun 2026 01:10 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jun 2026 01:10 AM IST
विज्ञापन
Flood of tourists in Kasauli over the weekend; long traffic jams on the roads.
कसौली के चर्च चौक पर पर्यटकों के वाहनों के कारण लगा जाम। संवाद
मंकी पॉइंट और गिल्बर्ट ट्रेल सहित प्रमुख स्थलों पर भारी भीड़, यातायात व्यवस्था चरमराई
विज्ञापन

टैक्सी व पर्यटन कारोबार को मिला बढ़ावा
संवाद न्यूज एजेंसी
कसौली (सोलन)। मैदानी इलाकों में बढ़ती गर्मी से राहत पाने के लिए बड़ी संख्या में पर्यटक पहाड़ों का रुख कर रहे हैं। इसी के चलते इस वीकेंड पर पर्यटन नगरी कसौली में सैलानियों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। पर्यटकों की अधिक आमद के कारण कसौली और आसपास के क्षेत्रों में यातायात का दबाव काफी बढ़ गया है। स्थिति यह रही कि भारी जाम और भीड़ के चलते कुछ निजी बस ऑपरेटरों ने अपनी बसों को गढ़खल से आगे कसौली ले जाना उचित नहीं समझा और कई बसें वहीं से धर्मपुर की ओर वापस लौट गईं। वीकेंड के दौरान कसौली के सभी प्रमुख पर्यटन स्थलों पर सुबह से शाम तक पर्यटकों की भीड़ देखने को मिली। मंकी पॉइंट, अपर मॉल और गिल्बर्ट ट्रेल जैसे स्थानों पर सैलानियों की भारी आवाजाही रही। ठंडा मौसम, प्राकृतिक सौंदर्य और शांत वातावरण पर्यटकों को लगातार आकर्षित कर रहा है।
टैक्सी कारोबार में जबरदस्त उछाल
टैक्सी कारोबार में जबरदस्त उछाल देखने को मिला है। कसौली टैक्सी यूनियन के प्रधान बलवीर सिंह ने बताया कि इस बार उम्मीद से अधिक पर्यटक पहुंचे हैं, जिससे टैक्सी चालकों का काम काफी बढ़ गया है। मंकी पॉइंट सहित अन्य स्थलों के लिए वाहन लगातार फुल चल रहे हैं।
विज्ञापन

व्यापारियों के खिले चेहरे, लेकिन जाम से बढ़ी मुसीबत
पर्यटकों की बढ़ती संख्या से होटल, रेस्टोरेंट और छोटे व्यापारियों के कारोबार में भी सुधार देखने को मिला है। हालांकि, कसौली की तंग सड़कों पर कई स्थानों पर ट्रैफिक व्यवस्था चरमरा गई, जिससे स्थानीय लोगों और पर्यटकों को लंबे जाम का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed