फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Flaws found in home stay, with immediate effect Stopped, fined Rs 5,000 also

Solan News: होम स्टे में मिलीं खामियां, तत्काल प्रभाव से किया बंद, पांच हजार जुर्माना भी

Tue, 07 May 2024 11:45 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Tue, 07 May 2024 11:45 PM IST
विज्ञापन
धर्मपुर खंड की गुल्हाड़ी पंचायत में चल रहा था होम स्टे
विज्ञापन

किचन वेस्ट व सीवर डाल रहा था साथ लगते नाले में
पर्यटन, पंचायत व प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने किया निरीक्षण
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। धर्मपुर खंड की गुल्हाडी पंचायत के दावंला गांव में चल रहे एक होम स्टे पर ग्रामीणों की शिकायत के बाद पर्यटन विभाग ने पंचायत के साथ मिलकर छापा। इस दौरान होम स्टे में कई प्रकार की अनियमितताएं पाई गईं, जिस पर कार्रवाई करते हुए पंचायत ने पर्यटन विभाग के साथ मिलकर तत्काल प्रभाव से होम स्टे को बंद करवा दिया और मौके पर पांच हजार रुपये जुर्माना भी किया।
पंचायत उपप्रधान दिनेश गोवर्धन ने बताया कि दावंला गांव के ग्रामीणों ने लिखित शिकायत में कहा था कि गांव में चल रहे एक होम स्टे साथ लगते पानी के नाले में सीवरेज व किचन का गंदा वेस्ट डाल रहा है। इस पानी को ग्रामीण रोजमर्रा उपयोग में लाते हैं। पानी दूषित होने से बीमारी फैलने का भी खतरा मंडरा रहा है। उपप्रधान ने कहा कि संबंधित होम स्टे के मालिक को इन सभी खामियों को दूर करने का समय दिया गया, लेकिन इस पर कुछ भी सुधार न होता देख पंचायत, जिला पर्यटन व प्रदूषण विभाग के अधिकारियों की टीम ने मौके का औचक निरीक्षण किया, जिसके चलते वहां कई खामियां पाई गईं और होम स्टे को तत्काल प्रभाव से आगामी आदेशों तक बंद करवा दिया गया। उन्होंने कहा कि यदि पंचायत में चल रही पर्यटन गतिविधियों में किसी भी तरह की खामियां पाई गईं तो उन पर उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

उधर इस बारे में जिला पर्यटन अधिकारी पदमा ने बताया कि गुल्हाडी पंचायत की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की टीम के साथ गांव दावंला में चल रहे होम स्टे का औचक निरीक्षण किया जहां कई खामियां मिलीं। फिलहाल होम स्टे को आगामी आदेशों तक के लिए बंद कर दिया गया है। सारे पुराने दस्तावेजों की जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। यदि खामियां पाई गईं तो उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वही प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के एसडीओ अनिल राव ने बताया कि में खामियों के चलते माैके पर 5000 का चालान और नाले के पानी का सैंपल लिया गया है। होम स्टे के मालिक को कारण बताओ नोटिस जारी किया जा रहा है।

शहर के छतरी चौराहे के पास पाइप लाइन ठीक करते कर्मी । संवाद

शहर के छतरी चौराहे के पास पाइप लाइन ठीक करते कर्मी । संवाद

शहर के छतरी चौराहे के पास पाइप लाइन ठीक करते कर्मी । संवाद

शहर के छतरी चौराहे के पास पाइप लाइन ठीक करते कर्मी । संवाद

शहर के छतरी चौराहे के पास पाइप लाइन ठीक करते कर्मी । संवाद

शहर के छतरी चौराहे के पास पाइप लाइन ठीक करते कर्मी । संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed