फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   First in men's and women's kabaddi The second year team became the winner in

Solan News: पुरुष कबड्डी में प्रथम और महिला में द्वितीय वर्ष की टीम बनी विजेता

Thu, 19 Dec 2024 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 19 Dec 2024 11:55 PM IST
विज्ञापन
संस्कृत कॉलेज में दो-दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का शुरू
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। संस्कृत महाविद्यालय सोलन में दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। इसमें भारतीय स्टेट बैंक की मुख्य प्रबंधक सोनिया हांडा बतौर मुख्यातिथि शामिल हुईं। यह प्रतियोगिता भारतीय स्टेट बैंक के वित्तीय सहयोग से करवाई जा रही है। पहले दिन प्रतियोगिता में 100 और 200 मीटर की दौड़, कबड्डी महिला व पुरुष वर्ग, कैरमबोर्ड, चैस आदि प्रतियोगिताएं हुईं। पुरुष वर्ग कबड्डी में शास्त्री प्रथम वर्ष के छात्र विजेता रहे और महिला वर्ग में शास्त्री द्वितीय वर्ष छात्राएं विजेता बनी। प्रतियोगिता में लगभग 300 छात्र-छात्राएं भाग ले रहे हैं। प्रतियोगिता के शुभारंभ पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. नरेश चंद्र शर्मा ने विद्यार्थियों का मनोबल बढ़ाया और शुभकामनाएं दीं। साथ ही प्रतियोगिता के सहयोग के लिए भारतीय स्टेट बैंक व मुख्य प्रबंधिका सोनिया हांडा का आभार जताया। सोनिया हांडा ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद का महत्त्व बताया। उन्होंने कहा कि खेलकूद से हम न केवल स्वस्थ रह सकते हैं, बल्कि नशे से दूरे रह सकते हैं। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राध्यापक वर्ग डॉ. विनय शर्मा, डॉ. देवकांत, आचार्य ओंकार, डॉ. भानू शर्मा, डॉ. पवन गौतम, डॉ. देव नेगी और डॉ. किरण सकलानी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed