फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Fire in furniture and electronics shop in Subathu, loss of lakhs

सुबाथू में फर्नीचर व इलेक्ट्रॉनिक की दुकान में लगी आग

Fri, 15 Apr 2022 11:36 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 15 Apr 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
Fire in furniture and electronics shop in Subathu, loss of lakhs
सुबाथू के नयानगर में फर्नीचर व इलेक्ट्रॉनिक मॉल में लगी आग। संवाद - फोटो : SOLAN
सुबाथू (सोलन)। सुबाथू-धर्मपुर सड़क पर फर्नीचर और इलेक्ट्रॉनिक की दुकान में शुक्रवार सुबह करीब चार बजे आग लग गई। आग से दुकान में पड़ा लाखों रुपये का सामान जलकर रख हो गया। वहीं, बिल्डिंग को भी काफी नुकसान पहुंचा है।
विज्ञापन

दुकान के मालिक ने पुलिस में आग की घटना को लेकर मामला भी दर्ज करवाया है। उन्होंने अज्ञात व्यक्तियों पर आग लगाने का शक जाहिर किया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगालना शुरू कर दिया है और लोगों से भी पूछताछ की जा रही है। वहीं, उपमंडल अधिकारी सोलन अजय कुमार यादव और तहसीलदार सोलन ने भी घटना स्थल का जायजा लिया और 10 हजार फौरी राहत जारी की गई। दमकल विभाग के अनुसार आग से करीब 25 लाख रुपये का सामान जलकर राख हो गया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार सैनिकों और पूर्व सैनिकों के लिए वेलफेयर करने वाले एसएचजी ग्रुप की फर्नीचर और इलेक्ट्रॉनिक की दुकान में आग लग गई। यह दुकान चार दिन पहले ही खोली गई थी। जैसे ही साढ़े पांच बजे लोगों ने आग लगी देखी तो तुरंत फायर चौकी बनलगी में सूचना दी गई। सूचना मिलने के बाद अग्निशमन विभाग की टीम फायर टैंकर समेत सेना का पानी टैंक मौके पर पहुंचे और आग को काबू पाने का प्रयास शुरू किया। आग इतनी भयानक थी कि सोलन से भी फायर टैंकर मंगवाना पड़ा। इसके बाद करीब सात बजे तक आग पर काबू पाया गया। इसके बाद आग की भेंट चढ़े सामान का आकलन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसएचजी के प्रधान नवीन थापा ने बताया कि उन्हें आग लगने की जानकारी ग्रुप के सदस्य से मिली। जब ग्रुप के दो सदस्य सुबह करीब पांच बजे दुकान का सामान बस से उतारने पहुंचे तो उन्होंने देखा की मॉल में भीषण आग लगी हुई है। उन्होंने आग लगने की सूचना पुलिस और अग्निशमन विभाग को दी, लेकिन जब तक आग पर काबू पाया जाता, तब तक सब कुछ जलकर राख हो गया था। वहीं, थाना धर्मपुर प्रभारी राकेश राय ने बताया कि पुलिस ने मौके पर पहुंच कर आगजनी की घटना पर जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि आग किसी अज्ञात व्यक्ति ने लगाई है। पुलिस ने मौके से आगजनी के कारणों की जांच के लिए जले हुए सामान का सैंपल फोरेंसिक लैब भेज दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed