{"_id":"6a29572ad5a14834b6073413","slug":"fire-in-forest-in-solan-solan-news-c-176-1-sln1013-171300-2026-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: पंचायत भवन झाजा के समीप बिजली शॉर्ट सर्किट से भड़की आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: पंचायत भवन झाजा के समीप बिजली शॉर्ट सर्किट से भड़की आग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जंगल में फैलने से पहले ग्रामीणों ने सूझबूझ से आग पर पाया काबू
मंगलवार रात की घटना, आग लगते ही दौड़कर मौके पर पहुंचे ग्रामीण
संवाद न्यूज़ एजेंसी
चायल (सोलन)। चायल के साथ लगती ग्राम पंचायत झाजा में मंगलवार रात पंचायत भवन के नजदीक बिजली की तारों में शॉर्ट सर्किट से अचानक आग लग गई। आग लगने से पहले एक जोरदार धमाका हुआ, जिससे लोग सहम गए। स्थानीय ग्रामीणों ने जैसे ही आग को जंगल में फैलते देखा तो दौड़कर मौके पर पहुंचे। पंचायत चौकीदार अमन कुमार ने सबसे पहले मौके पर पहुंचकर आग को बुझाने का प्रयास किया उनके साथ प्रीतम सिंह, मोहन लाल, भगवान सिंह, अक्षय सहित अन्य लोग आग बुझाने मौके पर पहुंचे। करीब आधे घंटे में ग्रामीणों ने आग पर काबू पा लिया, जिससे करोड़ों रुपये की संपत्ति को नष्ट होने से बचाया लिया।
ग्राम पंचायत झाजा के पूर्व पंचायत चौकीदार मेद राम ठाकुर ने बताया कि जिस जगह पर आग लगी वहां पर पंचायतघर के साथ स्वास्थ्य उपकेंद्र झाजा का भवन, डाकखाना भवन और समीप ही ग्रामीणों की दो गोशालाएं हैं। चीड़ की पत्तियां ने आग तेजी से पकड़ ली थी, लेकिन ग्रामीणों की होशियारी से यह संपत्ति बचा ली गई। उधर, विद्युत बोर्ड के कर्मचारी सुनील कुमार ने बताया कि चाबरी की बिजली लाइन में शॉर्ट सर्किट हो गया था। इसकी वजह से आग लगी।