फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Fire brigade cancels leaves of all its employees for festive season and Diwali

शहर में तीन संवेदनशील क्षेत्रों के हाइड्रेंट निकले खराब

Thu, 05 Nov 2020 11:24 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 05 Nov 2020 11:24 PM IST
विज्ञापन
सोलन। त्योहारी सीजन के दौरान शहर में अग्निकांड से निपटने के प्रबंधों की जांच पर निकले दमकल विभाग के सामने कई खामियां उजागर हुई हैं। शहर को भीषण अग्निकांड से महफूज रखने के लिए बनाई हाइड्रेंट प्रणाली ठीक ढंग से काम नहीं कर रही है। मुख्य लाइन के तीन हाइड्रेंट जवाब दे चुके हैं जबकि अन्य की हालत दिन-प्रतिदिन खराब होती जा रही है। दमकल विभाग ने खराब हाइड्रेंट प्रणाली की रिपोर्ट तैयार कर ली है। इसे प्रशासन और नगर परिषद को सौंपा जाएगा। सोलन में कुल 26 हाइड्रेंट विभिन्न क्षेत्रों में लगाए हैं।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार त्योहारी सीजन को लेकर वीरवार की सुबह दमकल और नप की टीम ने शहर में लगे हाइड्रेंट का निरीक्षण किया। इसमें पाया कि पुराने डीसी चौक के पास लगा हाइड्रेंट भी बंद पड़ा है। सन्नी साइड में कार पार्किंग के पास लगा हाइड्रेंट भी खराब निकाला। इसके अलावा सर्कुलर मार्ग पर स्थित गुरुद्वारे के पास हाइड्रेंट भी खराब निकला जबकि अन्य 23 की हालत फिलहाल काम करने लायक है। दमकल विभाग का कहना है कि जिन क्षेत्रों में हाइड्रेंट खराब हैं वो शहर के अति संवेदनशील इलाके हैं। इनकी समय रहते मरम्मत करना आवश्यक हो गया है।
विज्ञापन

दमकल कर्मचारी 24 घंटे में दो शिफ्टों में देंगे ड्यूटी
त्योहारी सीजन आगजनी की संभावित घटनाओं पर काबू पाने के लिए दमकल विभाग ने अलर्ट घोषित कर दिया है। सभी मुलाजिमों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं। दिवाली पर्व पर सभी मुलाजिम 24 घंटे में दो शिफ्टों में ड्यूटी करेंगे। आदेश हुआ है कि अगर जरूरत पड़ी तो छुट्टी वाली शिफ्ट को भी बुलाया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला प्रशासन और नप को भेजी जाएगी रिपोर्ट
दमकल विभाग सोलन के फायर ऑफिसर राजाराम ने बताया कि हाइड्रेंटों का निरीक्षण किया गया हैं। 26 में से तीन हाइड्रेंट खराब हैं। ये सभी शहर के संवेदनशील क्षेत्रों में हैं। हाइड्रेंट करीब एक साल से खराब हैं। इसकी रिपोर्ट जिला प्रशासन और नप को भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed