फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Fire breaks out in scrap warehouse in Lohar Bated, loss of Rs 25 lakh

Solan News: लोहर बटेड़ में कबाड़ गोदाम में लगी आग, 25 लाख का नुकसान

Sat, 16 Dec 2023 11:00 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Sat, 16 Dec 2023 11:00 PM IST
विज्ञापन
Fire breaks out in scrap warehouse in Lohar Bated, loss of Rs 25 lakh
बरोटीवाला के लोहर बटेड में कबाड़ के गोदाम में लगी आग। संवाद
छह घंटे बाद पाया आग पर काबू, कारणों का नहीं चला पता
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बरोटीवाला(सोलन)। बरोटीवाला के लोहर बटेड़ में एक कबाड़ के गोदाम में आग लगने से लाखों रुपये का कबाड़ जल कर राख हो गया। दमकल विभाग ने छह घंटे में आग पर काबू पाया। आग लगने के कारणों अभी पता नहीं चल सका है।
सुबह 6:00 बजे प्राइम स्टील के पीछे नजीर हुसैन के गोदाम में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते पूरे गोदाम में आग फैल गई। आग लगते ही गोदाम के संचालकों ने पहले अपने स्तर पर आग को बुझाने का प्रयास किया लेकिन जब कुछ नहीं हुआ तो उन्होंने फायर ब्रिगेड को मौके पर बुलाया। सूचना मिलते ही बद्दी से तीन फायर हाईड्रेंट मौके पर पहुंचे। दोपहर 12:00 बजे आग पर काबू पाया गया। आग से गोदाम में रखा फाॅयल, डिप्यूलेक्स, गत्ता और प्लास्टिक आदि जलकर नष्ट हो गया। इस दौरान करीब 25 लाख रुपये का कबाड़ जल गया।
विज्ञापन

पंचायत प्रधान हंसराज कैंथ ने बताया कि गोदाम संचालक के पास पंचायत से कोई भी एनओसी नहीं है। यह पिछले पंद्रह साल से बिना एनओसी के चल रहा है। इसके साथ ही एक नाला है जिसमें यह कबाड़ भर गया है। इस बारे में पंचायत की ओर से प्रशासन को पत्र लिखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

फाॅयर आफिसर जोगिंद्र सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियां मौके पर आ गई थीं और आग पर काबू पाया गया। आग से 25 लाख का नुकसान हुआ है और साथ लगते कबाड़ के गोदामों को बचाया गया है।

बरोटीवाला के लोहर बटेड में कबाड़ के गोदाम में लगी आग। संवाद

बरोटीवाला के लोहर बटेड में कबाड़ के गोदाम में लगी आग। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed