फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Farmers with congress leaders stages rally aginst three farm laws in Nalagarh bazaar

नालागढ़ बाजार में कृषि कानूनों के विरोध में निकाली रैली

Mon, 27 Sep 2021 11:33 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 27 Sep 2021 11:33 PM IST
विज्ञापन
Farmers with congress leaders stages rally aginst three farm laws in Nalagarh bazaar
नालागढ में किसान यूनियन के पदाधिकारी रैली निकालते हुए - फोटो : SOLAN
नालागढ़ (सोलन)। नालागढ़ के किसानों ने विधायक लखविंद्र सिंह राणा और इंटक प्रदेश अध्यक्ष हरदीप बावा के नेतृत्व में प्रदर्शन किया। किसानों ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। भारत बंद का नालागढ़ में मिला-जुला असर रहा। सुबह के समय दुकानेें बंद रहीं लेकिन दोपहर बाद अधिकांश दुकानदारों ने दुकानें खोल दी थीं।
विज्ञापन

विधायक लखविंद्र सिंह राणा, इंटक प्रदेश अध्यक्ष हरदीप सिंह बावा, जिला अध्यक्ष सुरमुख सिंह, नालागढ़ इकाई के अध्यक्ष जगजीत सिंह, घनश्याम सिंह, चरणजीत सिंह चन्नी, महेंद्र सिंह, उपाध्यक्ष प्रीतपाल सिंह, उजागर चौधरी, अजीत सिंह, कुलदीप सिंह, पार्षद अमरेंद्र सिंह भिंडर, पूर्व पार्षद मनोज वर्मा, जगत राम, रोहित आलम, सर्वजीत सिंह, हरप्रीत सिंह, मोहम्मद साजिद, परमजीत सिंह, जसवंत सिंह समेत दर्जनों किसान नालागढ़ के रेस्ट हाउस में एकत्रित हुए। वहां से जुलूस की शक्ल में पूरे बाजार में चक्कर लगाने के बाद एसडीएम कार्यालय तक पहुंचे। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन

विधायक लखविंद्र सिंह राणा ने कहा कि केंद्र सरकार अन्नदाताओं की अनदेखी कर रही है। पिछले कई माह से किसान दिल्ली बॉर्डर पर अपनी मांगों को लेकर धरना दे रहे हैं लेकिन सरकार से कोई भी सुनवाई नहीं हुई है। इंटक प्रदेश अध्यक्ष हरदीप सिंह बावा ने कहा कि साढ़े सात सौ किसान शहीद हो गए है। सरकार इन किसानों के परिजनों को उचित मुआवजा दें। किसान यूनियन के जिला अध्यक्ष सुरमुख सिंह, पार्षद अमरेंद्र सिंह भिंडर ने केंद्र सरकार की किसानों के प्रति कड़े रुख की भर्त्सना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

हरियाणा-पंजाब की सीमा पर ही खड़े रहे ट्रक
ट्रक यूनियन में सोमवार को हड़ताल के चलते दिन के समय कोई भी वाहन पंजाब-हरियाणा की सीमा पार नहीं कर पाया। जो ट्रक यहां से रवाना हुए थे, वह बॉर्डर पर जाम में रुके रहे। ट्रक यूनियन के प्रधान विद्या रतन ने बताया कि पंजाब के भरतगढ़, रोपढ़ सोलखिया गुरुद्वारा में किसानों ने रास्ता बंद करने से नालागढ़ से आने वाले सभी मांग बंद रहे। इससे कोई भी वाहन नालागढ़ की ओर नहीं आ पाया। यहां पर जाने वाले ट्रक भी बॉर्डर पर खड़े रहे। शाम को जाम खुलने के बाद ही ट्रक आगे के लिए रवाना हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed