{"_id":"61d73746249ac126230e4bd0","slug":"farmers-jublilant-after-heavy-rain-in-bbn-solan-news-sml3958590126","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीबीएन में झमाझम बारिश से खिले किसानों के चेहरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीबीएन में झमाझम बारिश से खिले किसानों के चेहरे
विज्ञापन
बद्दी (सोलन)। बीबीएन में बुधवार रात को हुई झमाझम बारिश से किसानों के चेहरे खिल गए हैं। बारिश पर निर्भर किसानों के लिए यह वरदान से कम नहीं है। वहीं सूखी ठंड से बीबीएन में हो रही बीमारियों से भी निजात मिलेगी।
जानकारी के अनुसार बीबीएन में साढ़े 12 हजार हेक्टेयर जमीन पर गेहूं की फसल लगाई है। सात हजार हेक्टेयर जमीन पर सिंचाई की सुविधा है। हालांकि पांच हजार हेक्टेयर की जमीन अभी भी बारिश पर निर्भर है। असिंचित क्षेत्र में बारिश की काफी जरूरत थी। पिछली दो दिन से हो रही बारिश गेहूं की फसल के वरदान साबित हुई है।
खेड़ा के किसान अवतार सैणी, बीड प्लासी के हरभजन सिंह, नंदपुर के अमरचंद ठाकुर, नालागढ़ के प्रेम चौधरी, जगातखाना से श्याम लाल, बद्दी के कृष्ण कुमार ने बताया कि पिछले दो दिन से बीबीएन में हुई बारिश गेहूं के लिए काफी उपयोगी है। पिछले डेढ़ माह से बारिश न होने से खेत सूख गए थे लेकिन दो दिन की बारिश गेहूं के लिए पर्याप्त है।
विज्ञापन
उधर, कृषि विभाग के विषय वाद विशेषज्ञ डॉ. राजेश धीमान ने बताया कि बुधवार को हुई बारिश गेहूं के लिए काफी उपयोगी है।