फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   fake noc case

फर्जी एनओसी के मामले में सदस्य सचिव को लिखा पत्र

Tue, 01 Feb 2022 11:15 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 01 Feb 2022 11:15 PM IST
विज्ञापन
बद्दी (सोलन)। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने बद्दी की तीन कंपनियों को फर्जी डिजिटल साइन के आधार पर फेक एनओसी लेने के मामले में बोर्ड के उच्च अधिकारियों को पत्र लिखकर अवगत कराया है। बोर्ड ने सदस्य सचिव को इस बारे में अवगत करवाया है।
विज्ञापन

भटोली कलां की हाईजिन एयरटेक इंडिया कंपनी को जिस कंसलटेंट ने एनओसी दिलाया था, इन तीनों कंपनियों को भी उसी आकाश कंसलटेंसी कंपनी ने एनओसी दिलाया है। तीनों कंपनियों ने भी सोमवार को प्रदूषण बोर्ड के कार्यालय में एनओसी मिलने की बात कही, लेकिन जब उनके कागजात चेक किए गए तो सरकार को बिना फीस के प्रदूषण बोर्ड के वरिष्ठ अभियंता के फेक डिजिटल लाइन कॉपी पेस्ट पाए गए।
विज्ञापन

इन तीनों कंपनियों को भी आकाश कंसलटेंसी कंपनी ने एनओसी दिलाया है। इन सभी कंपनियों ने एनओसी लेने का दावा करते हुए अपने कागजात कार्यालय में प्रस्तुत किए। लेकिन तीनों कंपनियों के कागजात फर्जी पाए गए। आकाश कंसलटेंसी कंपनी के संचालक ने सरकार को बिना फीस जमा किए ही इन कंपनियों को प्रदूषण बोर्ड का फर्जी एनओसी दिला दिया। उधर, प्रदूषण बोर्ड के वरिष्ठ अभियंता प्रवीण गुप्ता ने बताया कि तीन और कंपनियों की एनओसी फेक पाई गई। बोर्ड ने इन तीनों कंपनियों के बारे में प्रदूषण बोर्ड के सदस्य सचिव को शिकायती पत्र लिखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed