फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Expressed happiness over Badidhar fair getting district level status

Solan News: बाड़ीधार मेले को जिला स्तरीय दर्जा मिलने पर जताई खुशी

Mon, 08 Jun 2026 11:20 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jun 2026 11:20 PM IST
विज्ञापन
लोग बोले, विरासत को मिलेगी पहचान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
दाड़लाघाट(सोलन)। जिला सोलन की अर्की तहसील के प्रसिद्ध एवं ऐतिहासिक बाड़ीधार मेले को जिला स्तरीय मेले का दर्जा प्रदान कर दिया गया है। प्रदेश मंत्रिमंडल की शनिवार को आयोजित बैठक में इस संबंध में मंजूरी प्रदान की गई। सरकार के इस निर्णय से क्षेत्र में खुशी की लहर है और लोगों ने इसे क्षेत्र की धार्मिक, सांस्कृतिक और ऐतिहासिक पहचान को नई मजबूती देने वाला कदम बताया है।

लोगों के अनुसार इस मेले का इतिहास पांडवों के अज्ञातवास काल से जुड़ा हुआ है। मान्यता है कि पांडवों ने अज्ञातवास के दौरान इस क्षेत्र में भगवान शिव की खोज की थी। इसके कारण यह स्थान श्रद्धालुओं के लिए विशेष आस्था का केंद्र बन गया। हर वर्ष आषाढ़ मास की संक्रांति लगभग 14 से 15 जून के आसपास होने वाला यह मेला हजारों श्रद्धालुओं को आकर्षित करता है। मेले की पूर्व संध्या पर पारंपरिक जगराते का आयोजन भी किया जाता है। इसमें दूर-दूर से श्रद्धालु भाग लेते हैं। मेले का प्रमुख आकर्षण बाड़ेश्वर महादेव मंदिर है, जहां श्रद्धालु भगवान शिव के दर्शन कर सुख-समृद्धि की कामना करते हैं। बाड़ीधार मेला केवल सोलन जिले तक सीमित नहीं है, बल्कि आसपास के जिलों और क्षेत्रों के लोगों के लिए भी आस्था, संस्कृति और लोक परंपराओं का महत्वपूर्ण केंद्र माना जाता है। लोगों ने सरकार के इस फैसले का स्वागत करते हुए कहा कि जिला स्तरीय मेले का दर्जा मिलने से मेले की पहचान और अधिक बढ़ेगी तथा क्षेत्र के पर्यटन, संस्कृति और स्थानीय व्यापार को भी प्रोत्साहन मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed