{"_id":"5fa564348ebc3e9bfc4f7b6b","slug":"ex-serviemen-league-demands-army-canteen-and-polyclinic-in-nalagarh-solan-news-sml3507176191","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीबीएन में आर्मी कैंटीन, पोलीक्लीनिक खोलने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीबीएन में आर्मी कैंटीन, पोलीक्लीनिक खोलने की मांग
विज्ञापन
नालागढ़ (सोलन)। नालागढ़ और दून इकाई की पूर्व सैनिक लीग की बैठक शुक्रवार को बीबीएन में पूर्व सैनिकों को कैंटीन, सामुदायिक भवन और स्वास्थ्य सुविधा नहीं होने पर कड़ी आपत्ति दर्ज की गई। नालागढ़ के विश्राम गृह में बैठक की अध्यक्षता करते हुए लीग के अध्यक्ष शिव लाल वर्मा ने कहा कि नालागढ़ में पूर्व सैनिकों के लिए सामुदायिक भवन के लिए 19 लाख की राशि स्वीकृत हुई है।
यह राशि दो माह पहले नप नालागढ़ के पास जमा है लेकिन अभी तक भवन निर्माण के लिए टेंडर नहीं लगे हैं। भवन का निर्माण होने पर इसमें सीएसडी कैंटीन और इसीएच पोलीक्लीनिक और पूर्व सैनिकों के लिए आराम गृह निर्माण होगा। बैठक में नए पूर्व सैनिकों ने लीग की सदस्यता ग्रहण की। उन्होंने अन्य सैनिकों से भी आग्रह किया है कि लीग की अधिक से अधिक सदस्यता ग्रहण करें जिससे यहां पर कैंटीन और क्लीनिक खोले जा सकें।
बीबीएन में आर्मी कैंटीन व क्लीनिक की सुविधा न होने से यहां के पूर्व सैनिकों को पंचकूला, शिमला, सोलन आदि स्थानों पर जाना पड़ता है। यह सभी स्थान काफी दूर होने से बुजुर्ग सैनिक वहां नहीं जा पाते और उन्हें सुविधाओं से वंचित रहना पड़ता है। कहा कि नालागढ़ में कैंटीन और क्लीनिक की सुविधा होना जरूरी है।
विज्ञापन
बैठक में पीडीपी की अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती के देश का तिरंगा नहीं उठाने के बयान पर विरोध जताया और कहा कि ऐसे लोगों को भारत में रहने की कोई जरूरत नहीं है। इससे पहले बैठक में शहीद सैनिकों की याद में दो मिनट का मौन रख उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। इस मौके पर सेवानिवृत्त कैप्टन गोपाल सिंह, कमल कुमार, पोहू लाल, मेजर जगतार सिंह, सुपलाल, दीपक किनायत, हेतराम, रूपलाल, नसीब सिंह उपस्थित रहे।