Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Ex-servicemen learned the functioning of self-help groups

Solan News: पूर्व सैनिकों ने जानी स्वयं सहायता समूह की कार्यप्रणाली

Sat, 15 Jun 2024 11:45 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Sat, 15 Jun 2024 11:45 PM IST
विज्ञापन
Ex-servicemen learned the functioning of self-help groups
सेवानिवृत सेना संगठन चौपल दौरे के दौरान। संवाद
सेवानिवृत्त लीग के पदाधिकारियों ने किया चौपाल व नेरवा का दौरा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
धर्मपुर(सोलन)। भारतीय सेवानिवृत्त लीग हिमाचल प्रदेश धर्मपुर युनिट के प्रतिनिधिमंडल ने राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन अभियान की शुरुआत जिला शिमला के चौपाल से की। संगठन के अध्यक्ष पूर्व सूबेदार मेजर सच्चिदानंद की अध्यक्षता में चौपाल और नेरवा का दौरा किया। प्रतिनिधिमंडल ने चौपाल में हेल्प ऐज इंडिया की सहायता से चलाए जा रहे छोटे-छोटे समूहों को मिलाकर एक बड़ा समूह बनाया है। वर्तमान में इन समूहों में 1200 से अधिक सदस्य हैं और उनके उत्पादों में टमाटर सॉस, लहसुन अचार, सेब जैम, सेब चटनी, ब्रास जूस, लिंगड़ अचार और सिरका शामिल हैं।

निरीक्षण के दौरान पल्पर, क्रॅशर-कटर, कैपिंग, सीलिंग और लेबलिंग जैसी मशीनें भी दिखाई गईं। टीम को मिशन के कामकाज की पूरी जानकारी और उनके उत्पादों की गुणवत्ता की जानकारी दी गई। संगठन ने उनके प्रयासों की सराहना करते हुए उन्हें प्रोत्साहित भी किया। संगठन के पदाधिकारियों ने विशेष रूप से एसडीएम कसौली नारायण चौहान का आभार जताया। इस दौरे में मिशन के प्रबंधक मोहर सिंह, सचिव जगत सिंह सिसोदिया और उपाध्यक्ष लाछी राम मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed