फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Ex-servicemen get the gift of CSD canteen in Nalagarh

Solan News: नालागढ़ में पूर्व सैनिकों को मिली सीएसडी कैंटीन की सौगात

Mon, 13 Apr 2026 08:09 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 13 Apr 2026 08:09 PM IST
विज्ञापन
Ex-servicemen get the gift of CSD canteen in Nalagarh
सांसद सुरेश कश्यप सीएसडी कैंटीन का उद्घाटन करते हुएस्रोत: संवाद
सांसद सुरेश कश्यप ने किया शुभारंभ, सामुदायिक भवन को दिए 10 लाख रुपये
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी
नालागढ़(सोलन)। नालागढ़ में पूर्व सैनिकों की काफी समय से चली आ रही मांग सीएसडी कैंटीन के उद्घाटन के साथ ही पूरी हो गई। सोमवार को शिमला संसदीय क्षेत्र के सांसद सुरेश कश्यप ने इसका विधिवत रूप से उद्घाटन किया, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता आरट्रैक शिमला से मेजर जनरल सुमित कबथियाल ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में स्थानीय विधायक हरदीप बावा, पूर्व विधायक लखविंद्र राणा, केएल ठाकुर और दून के पूर्व विधायक परमजीत सिंह पम्मी रहे। इस अवसर पर सांसद सुरेश कश्यप ने इस उपलब्धि के लिए बीबीएन पूर्व सैनिक लीग को बधाई दी और कहा कि अब पूर्व सैनिकों को कैंटीन का सामान लेने के लिए अब रूपनगर या चंडीमंदिर नहीं जाना पड़ेगा। उन्होंने सामुदायिक भवन के द्वितीय तल के निर्माण के लिए 10 लाख रुपये देने की घोषणा की। स्थानीय विधायक हरदीप बावा ने भी कहा कि विधायक निधि से 10 लाख रुपये की राशि इस भवन के लिए स्वीकृत हो चुकी है और पांच लाख रुपये और प्रदान किए जाएंगे। बीबीएन पूर्व सैनिक लीग के अध्यक्ष शिव लाल वर्मा ने बताया कि इससे पूर्व सैनिकों की चिरप्रतिक्षित मांग पूरी हुई है। बीबीएन क्षेत्र में करीब साढ़े सात हजार पूर्व सैनिक और उनके परिवार न रहते हैं। लीग पिछले 9 वर्ष से नालागढ़ में ईसीएचएस पॉलीक्लीनिक और सीएसडी कैंटीन की मांग करती आ रही थी। इस अवसर पर पूर्व सैनिक लीग के महासचिव शमशेर चौहान, कैप्टन डीआर चंदेल, कमल कुमार, सूबेदार मेजर रूप लाल, मदन लाल सहित सैकड़ों की संख्या में पूर्व सैनिक और उनके परिजन उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed