फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   EVM warehouse to open by June 2021 in Solan

कथेड़ में अगले साल जून तक बनेगा ईवीएम वेयरहाउस

Fri, 06 Nov 2020 08:26 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 06 Nov 2020 08:26 PM IST
विज्ञापन
सोलन। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त सोलन केसी चमन ने शुक्रवार को इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) भंडारण सुविधा के निर्माण के संबंध में एक बैठक की अध्यक्षता की। इस भंडारण सुविधा का निर्माण सोलन के कथेड़ में किया जा रहा है। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बैठक में निर्देश दिए कि ईवीएम वेयरहाउस का निर्माण कार्य जून 2021 तक पूर्ण किया जाए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि 17 अक्तूबर 2020 को प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी सी. पालरासु ने निर्माण स्थल का निरीक्षण कर उचित निर्देश दिए थे। उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि निर्माण कार्य में समय-समय पर दिए निर्देशों का पालन किया जाए। उन्होंने इस कार्य को समयबद्ध पूरा करने के लिए नगर नियोजन विभाग और लोक निर्माण विभाग को कार्य योजना तैयार करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए। विभिन्न विभाग आपसी समन्वय स्थापित कर 15-15 दिन की कार्य योजना 02 दिन के भीतर तैयार कर उपमंडलाधिकारी सोलन को भेजें। जिला निर्वाचन अधिकारी ने विद्युत बोर्ड के अधिकारियों को निर्देश दिए कि निर्माण स्थल से एचटी विद्युत लाइन को स्थानांतरित करने के कार्य को शीघ्र किया जाए। केसी चमन ने कहा कि इस वेयरहाउस में सोलन जिले के पांचों विस क्षेत्रों में मतदान के लिए प्रयुक्त ईवीएम और वीवीपेट का भंडारण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर उपमंडलाधिकारी सोलन अजय कुमार यादव, तहसीलदार गुरमीत नेगी, तहसीलदार निर्वाचन राजेंद्र शर्मा, लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता अरविंद शर्मा, विद्युत बोर्ड के अधिशासी अभियंता विकास गुप्ता, नगर एवं ग्राम योजनाकार सोलन लीला श्याम, निर्वाचन विभाग के अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed