{"_id":"6634defd3f113efd7a05365e","slug":"esic-pensioners-not-getting-pension-since-march-solan-news-c-176-1-ssml1041-120788-2024-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: ईएसआईसी के पेंशन धारकों को\nमार्च से नहीं मिल रही पेंशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: ईएसआईसी के पेंशन धारकों को मार्च से नहीं मिल रही पेंशन
Fri, 03 May 2024 11:22 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
Updated Fri, 03 May 2024 11:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पेंशन न मिलने से आर्थिक परेशानी झेल रहे आश्रित
पांवटा साहिब में मेडिकल रेफरी न होने से मजदूर बद्दी आने को मजबूर
संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी(सोलन)। ईएसआईसी में पंजीकृत कामगारों के आश्रितों को मार्च से पेंशन नहीं मिली है। इसके चलते उन्हें आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ईएसआईसी में पंजीकृत कामगारों को रोजगार के दौरान चोट लगने के कारण, अर्जन शक्ति कम होने पर उन्हें आजीवन पेंशन देने का प्रावधान है। इसी प्रकार ड्यूटी के दौरान मजदूर की मौत हो जाती है तो उसके आश्रितों को आजीवन पेंशन देने का प्रावधान है। हिमाचल चेंबर आफ कामर्स के अध्यक्ष सतीश गोयल ने बताया कि ईएसआईसी बद्दी से जिन कामगारों के आश्रितों को पेंशन मिलती है, वह पेंशन मार्च से नहीं मिल रही है।
इसके साथ उन्होंने कहा कि पांवटा साहिब बद्दी से 150 किमी की दूरी पर स्थित है। मजदूरों को पांवटा साहिब से बद्दी आने और बद्दी से वापस अपने घर पहुंचने में पूरा दिन लग जाता है। इस आने-जाने में एक दिन की दिहाड़ी भी खत्म हो रही है। लेकिन बीमारी के चलते जिन मजदूरों को छुट्टी की सलाह दी जाती है। उनकी मेडिकल ओपिनियन के लिए मजदूरों को पांवटा साहिब से बद्दी जाने के लिए मजबूर किया जा रहा है।
ईएसआई के क्षेत्रीय कार्यालय में मेडिकल ओपिनियन के लिए पांवटा साहिब के लिए न तो कोई मेडिकल रेफरी मनोनीत किया है और न ही किसी को भर्ती किया है। यही नहीं बद्दी से मेडिकल रेफरी को पांवटा साहिब जाकर मेडिकल ओपिनियन देने के लिए किसी भी प्रकार का कोई सिस्टम नहीं बना रखा है। ईएसआईसी की ओर से उचित व्यवस्था न करने के कारण मजदूरों को पांवटा साहिब व बद्दी के बीच दौड़ लगानी पड़ रही है। जिससे समय व पैसा बर्बाद हो रहा है। गोयल ने कहा कि उन्होंने इस बारे में क्षेत्रीय निदेशक को पत्र भेजा है। जिसमें उन्होंने कहा कि अगर मजदूरों की पेंशन 15 दिन के भीतर नहीं बांटी गई व पांवटा साहिब क्षेत्र के मेडिकल रेफरी की कोई समुचित व्यवस्था नहीं की गई तो मजबूरन इसके लिए ईएसआई महानिदेशक से मिलेंगे।
विज्ञापन
उधर, ईएसआईसी के क्षेत्रीय प्रबंधक संजीव कुमार ने बताया कि पेंशन रिवाइज होने के कारण बढ़ी हुई पेंशन व एरियर के साथ मार्च के पेंशन धारकों को जारी कर दी गई है। अप्रैल की भी जल्द ही जारी कर दी जाएगी। यह देरी पेंशन की बढ़ोतरी के चलते हुए हुई थी। पांवटा साहिब में मेडिकल रेफरी की तैनाती के लिए उच्च अधिकारियों को लिखा गया है। नई नियुक्ति होने पर पांवटा साहिब में प्राथमिकता के आधार पर मेडिकल रेफरी लगाया जाएगा।