{"_id":"f84157f70f5e344d1e376772c67754e4","slug":"encrouchment-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बद्दी में बढ़ते अवैध कब्जों पर लगे अंकुश ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बद्दी में बढ़ते अवैध कब्जों पर लगे अंकुश
ब्यूरो/अमर उजाला, सोलन
Updated Wed, 02 Mar 2016 07:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औद्योगिक क्षेत्र बद्दी-नालागढ़ के अटके पड़े विकास कार्यों को लेकर बीबीएन महामंच के पदाधिकारियों ने बीबीएनडीए के सीईओ से मुलाकात की। महामंच ने सीईओ से शहर की ट्रैफिक व्यवस्था, अवैध रूप से जगह-जगह बन रहे खोखे और अव्यवस्थित ड्रेनेज सिस्टम की समस्याओं से अवगत करवाया। साथ ही इन समस्याओं को जल्द दुरुस्त करवाने की मांग की।
बीबीएन महामंच के अध्यक्ष लोकेश दत्ता ने बताया कि क्षेत्र में अवैध खोखे और रेहड़ी फड़ी समेत झुग्गी झोंपड़ियां शहर की सुंदरता को ग्रहण लगा रही हैं। इसके अलावा शहर की सफाई व्यवस्था और ट्रैफिक की सुचारु व्यवस्था के लिए भी कदम उठाने की जरूरत है। साई सड़क मार्ग, सब्जी मंडी और लाज धर्म कांटा के पास ट्रैफिक लाइटें लगाने का आग्रह भी महामंच ने किया। लोकेश दत्ता ने कहा कि क्षेत्र की सड़कों को बेहतर बनाने और उनमें गुणवत्ता
लाने की मांग सीईओ से की है। सड़कों की समय-समय पर रिपेयर कराने, इसके अलावा ड्रेनेज और सीवरेज की समस्या को जल्द दूर करने का आग्रह किया है। इस मौके पर संजीव शर्मा, पार्षद संदीप सचदेवा, विनोद गुप्ता, अरुण शुक्ला, राजन सिंह, महेंद्र टंडन, मनमोहन शर्मा, संजय शर्मा, संजय आहुजा, संजय बत्तरा, श्रवण कुमार और सत्य पांडे भी शामिल रहे।