फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Eicher School organized mini marathon on water conservation

Solan News: मैराथन से दिया जल संरक्षण का संदेश, अंडर-60 में रीना और आर्यन प्रथम

Tue, 28 May 2024 11:16 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 28 May 2024 11:16 PM IST
विज्ञापन
Eicher School organized mini marathon on water conservation
आयशर स्कूल में जल संरक्षण को लेकर आयोजित मैराथन में भाग लेते प्रतिभागी। संवाद
आयशर स्कूल ने जल सरंक्षण पर मिनी मैराथन की आयोजित
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

परवाणू(सोलन)। आयशर स्कूल परवाणू ने ज्वलंत विषय ''जल संरक्षण'' पर मिनी मैराथन का आयोजन किया। डेढ़ किलोमीटर की इस मैराथन का रूट कामली डायवर्जन से आयशर स्कूल परवाणू तक रखा गया था। यह प्रतिस्पर्धा दो आयुवर्गों में होगी। प्रथम वर्ग में अंडर-19 लड़के और लड़कियां, जबकि द्वितीय वर्ग में अंडर-60 पुरुष और महिलाएं शामिल रहीं। मैराथन के लिए सभी प्रतिभागियों में काफी उत्साह दिखा। मैराथन में अंडर-19 लड़कियों में प्रथम रीतिका, द्वितीय पायल और तृतीय स्थान पर रिया रही। लड़कों में प्रथम अनमोल नागर, द्वितीय अशकान और तृतीय शौर्य रहे। अंडर-60 महिला वर्ग में प्रथम रीना, द्वितीय ऋतु बाला और तृतीय दिव्या सेतिया रहीं। पुरुष वर्ग में प्रथम आर्यन सिंह, द्वितीय महेश गुप्ता और तृतीय सुनील ठाकुर रहे। आयशर स्कूल के प्रधानाचार्य दीपक सिंगी ने सभी विजयी प्रतिभागियों को प्रशंसा पत्र और पुरस्कार प्रदान किए। उन्होंने सभी लोगों से जल को बचाने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed