फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Eat-right system in 10 hotels of the district Beginning, audit of 11 hotels will be done soon

Solan News: जिले के 10 होटलों में ईट-राइट व्यवस्था शुरुआत, 11 होटलो का जल्द होगा ऑडिट

Thu, 23 Nov 2023 11:06 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Thu, 23 Nov 2023 11:06 PM IST
विज्ञापन
-खास खबर-
विज्ञापन


पायलट प्रोजेक्ट के तहत सोलन के 21 होटलों का किया गया था चयन
एफएसएसएआई के मानकों के अनुसार ही बनेंगे और बिकेंगे खाद्य पदार्थ
आगामी समय में प्रदेशभर के सभी बड़े होटलों में भी शुरू होगी व्यवस्था
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। जिले के होटलों में ईट-राइट की व्यवस्था शुरू हो गई है। पायलट प्रोजेक्ट के तहत 10 होटलों का ऑडिट करने के बाद ईट राइट होटल का प्रमाणपत्र जारी किया गया है। प्रमाणपत्र मिलने के बाद जिला सोलन ईट-राइट होटल व्यवस्था लागू करने वाला पहला जिला बन गया है। इन होटलों में बेहतर गुणवत्ता युक्त और पौष्टिक खाद्य पदार्थ मुहैया करवाए जाएंगे। इसके बाद प्रदेश में आगामी समय में बड़े होटलों में भी यह व्यवस्था लागू होगी। इससे पर्यटकों को भी फायदा मिलेगा। प्रदेश में ईट राइट होटल बनाने के लिए भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) ने कार्य किया है। वहीं जिले के चयनित अन्य 11 होटलों का भी ऑडिट होने के बाद प्रमाणपत्र जारी किए जाएंगे।
चयनित होटलों में एफएसएसएआई के मानकों के अनुसार खाद्य पदार्थों को बनाया जाएगा। इसी के साथ होटल में खाना भी मानकों के तहत ही परोसा जाएगा। वहीं पर्यटकों को होटलों में स्वास्थ्य के अनुकूल ही खाद्य पदार्थ मिलेंगे। ईट-राइट होटल का उद्देश्य स्वच्छ भोजन, सुरक्षित भोजन प्रदान करना है। इसी के साथ स्वच्छता और अन्य मानक भी निर्धारित किए गए हैं। इसके लिए कर्मचारियों को भी प्रशिक्षित किया गया है।
विज्ञापन

गौर रहे रहे प्रदेश में बाहरी राज्यों के पर्यटकों का आना लगा रहता है। हिमाचल की खूबसूरती को निहारने के लिए पर्यटक यहां पर कई महीनों पहले होटलों में बुकिंग करवा लेते हैं। ऐसे में एफएसएसएआई लोगों के स्वास्थ्य को लेकर भी अलर्ट है। होटलों में लोगों को बेहतर खाद्य वस्तुएं उपलब्ध हों इसके लिए मानक तय कर लिए गए हैं। खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता को जांचने के लिए हर दो माह बाद वस्तुओं का सैंपल भी भरा जाएगा और इसे जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा जाएगा। अगर गुणवत्ता में कमी आती है तो नियमानुसार कार्रवाई भी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनसेट
क्यूआर कोड से भी दे पाएंगे रेटिंग और सुझाव
होटलों में मैन्यू कार्ड पर बार कोड के माध्यम से लोग रेटिंग भी दे सकेंगे। वहीं खाने की गुणवत्ता को लेकर अपने सुझाव भी ऑनलाइन दे सकते हैं। इस रेटिंग और सुझाव के अनुसार खाद्य सुरक्षा विभाग की ओर से आगामी समय में प्रमाणपत्र के बारे में निर्णय भी लिया जाएगा।

इनसेट
पहले चरण में 10 होटलों को ईट-राइट होटल प्रमाणपत्र जारी कर दिया है। इस योजना के लिए 21 होटलों का चयन किया गया था। शेष 11 होटलों को भी जल्द सर्टिफिकेट जारी किए जाएंगे। इस याेजना का फायदा यह है कि होटलों में खाना बनाने की विधि एफएसएसएआई के मानकों के आधार पर होगी।
-अरुण चौहान
सहायक आयुक्त, जिला खाद्य सुरक्षा विभाग सोलन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed