{"_id":"62698f38c9924e6b06302402","slug":"e-district-portal-server-down-multi-task-worker-facing-hardship-applying-for-the-job-in-solan-solan-news-sml406963979","type":"story","status":"publish","title_hn":"ई-डिस्ट्रिक्ट पोर्टल बंद, नहीं बन रहे सर्टिफिकेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ई-डिस्ट्रिक्ट पोर्टल बंद, नहीं बन रहे सर्टिफिकेट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। प्रदेश में ई-डिस्ट्रिक्ट पोर्टल ठप पड़ा है। इस कारण लोगों के दस्तावेज नहीं बन पा रहे हैं। इस समस्या का सामना लोगों को कई दिनों से करना पड़ रहा है। ज्यादा समस्या मल्टी टास्क वर्करों और पुलिस भर्ती प्रक्रिया में अभ्यर्थियों को हुई जो पोर्टल बंद होने से समय पर दस्तावेज नहीं बना पा रहे हैं।
ऐसे अभ्यर्थियों को पोर्टल ठप होने से तहसील के चक्कर काटने पड़ रहे हैं। हालांकि मल्टी टास्क वर्करों की भर्ती की तिथि सरकार ने सात मई तक बढ़ा दी है। हालांकि ई-डिस्ट्रिक्ट पोर्टल में दो दिनों से समस्या आने के चलते युवाओं को परेशानी होने लगी है।
जानकारी के अनुसार सोमवार से ई-डिस्ट्रिक्ट पोर्टल पर दस्तावेज बनाने के लिए फार्म नहीं भरे जा रहे हैं। मंगलवार को दिन भर साइट पर अपग्रेडेशन का कार्य किया गया। इस कारण लोग अपने दस्तावेज नहीं बना पाए।
विज्ञापन
ऐसा होते देख लोगों ने तहसील कार्यालय के चक्कर काटने शुरू कर दिए और दस्तावेजों को बनाने के लिए आवेदन कर रहे हैं। बुधवार को भी साइट पर ऐसी ही हाल देखने को मिला। तीन बजे के बाद पोर्टल कुछ दुरुस्त किया लेकिन साइट काफी धीमी चली।
सूचना एवं प्रौद्योगिकी विभाग के संयुक्त निदेशक अनिल सेमवाल ने बताया कि ई-डिस्ट्रिक्ट पोर्टल पर चल रही खामियों को दुरुस्त कर दिया गया है। साइट की मोनीटरिंग की जा रही है। साइट को अपग्रेड कर दिया है। अगर फिर भी कोई परेशानी आती है तो कार्यालय में संपर्क किया जा सकता है।