{"_id":"6956c287b17a7ee6ab00cc05","slug":"drops-of-relief-fell-on-the-first-day-of-the-new-year-the-mercury-dropped-by-35-degrees-solan-news-c-176-1-ssml1040-160517-2026-01-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: नए साल के पहले दिन बरसीं राहत की बूंदें, 3.5 डिग्री गिरा पारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: नए साल के पहले दिन बरसीं राहत की बूंदें, 3.5 डिग्री गिरा पारा
विज्ञापन
सोलन मालरोड पर बारिश के बीच बचाव करते हुए लोग। संवाद
जिले में हल्की बारिश ठंड बढ़ी,हल्की बारिश से किसानों के चेहरे खिले
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। नए साल का स्वागत सोलन जिले में हल्की बारिश और हाड़ कंपा देने वाली ठंड के साथ हुआ। वीरवार को सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे। इससे तापमान में भी 3.5 डिग्री तक गिरावट आई। दोपहर को हुई हल्की बारिश ने जिले भर में ठिठुरन बढ़ा दी। बीते दो दिनों के भीतर तापमान में 10.5 डिग्री सेल्सियस की भारी गिरावट दर्ज की गई है, जिससे पूरा जिला शीतलहर की चपेट में आ गया है। बुधवार को जहां चटक धूप के बीच अधिकतम तापमान 19.5 डिग्री सेल्सियस था, वहीं वीरवार को यह लुढ़ककर 16 डिग्री पर आ गया। शाम 5:00 बजे तक जिले का पारा 4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जिससे लोग घरों में दुबकने को मजबूर हो गए। हालांकि सुबह के समय हल्की धूप खिली थी, लेकिन दोपहर बाद अचानक मौसम ने करवट बदली और रुक-रुक कर बारिश का दौर शुरू हो गया। बीते दो माह से सूखे जैसे हालात झेल रहे किसान-बागवानों के लिए यह बारिश राहत लेकर आई है। दिसंबर माह में एक बूंद भी बारिश न होने से गेहूं, लहसुन, मटर, गोभी और सरसों की फसलें सूखने के कगार पर पहुंच गई थीं। बारिश न होने से बागवान नए पौधों की रोपाई नहीं कर पा रहे थे। जानकारों का कहना है कि यदि अब पर्याप्त बारिश होती है, तो मुरझा रही फसलों में फिर से जान पड़ जाएगी।
नौणी विवि की चेतावनी, पाले से रहे सावधान
डॉ. यशवंत सिंह परमार औद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय, नौणी के मौसम विशेषज्ञों ने आगामी दिनों में भी हल्की बारिश की संभावना जताई है। विशेषज्ञों ने आगाह किया है कि लगातार गिरते तापमान और पाला पड़ने से छोटी फसलों और नए पौधों की पत्तियां झुलस सकती हैं। किसानों को सलाह दी गई है कि वे पाले से बचाव के उचित उपाय करें ताकि पौधों की वृद्धि न रुके।