फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Drinking water again in the city after rain Shortage, supply on fifth day

Solan News: बारिश के बाद शहर में फिर पेयजल किल्लत, पांचवें दिन हो रही सप्लाई

Wed, 07 Feb 2024 11:26 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Wed, 07 Feb 2024 11:26 PM IST
विज्ञापन
गिरि योजना में भी परकूलेशन वेल कम वोल्टेज के चलते रुका
विज्ञापन

विभाग का दावा अश्वनी योजना में गंदा पानी आने के बाद रुकी थी लिफ्टिंग
आगामी दो दिनों में नगर निगम रुटीन के मुताबिक वार्डों में करेगा सप्लाई
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। शहर में बारिश के बाद फिर लोगों को पेयजल किल्लत का सामना करना पड़ रहा है। हालत यह है कि इन दिनों शहरवासियों को पांचवें दिन पानी की सप्लाई मिल रही है। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बताया जा रहा कि बारिश के बाद सोमवार को शहर के मुख्य भंडारण टैंकों में पानी की सप्लाई नहीं आई। इसके बाद वार्डों में पानी का आवंटन नहीं हो पाया। इसके चलते पानी की सप्लाई पांचवें दिन हो गई है। वहीं शहर के कई वार्डों में सप्ताह बाद भी पानी बुधवार को भी नहीं दिया गया है। ऐसे में लोगों को पानी के टैंकर मंगवाने पर मजबूर होना पड़ रहा है। हालांकि जल शक्ति विभाग ने भी दावा किया है कि बीते दिनों हुई बारिश के कारण अश्वनी योजना में मटमैला पानी आ गया था। इसके चलते योजना को बंद करना पड़ा।
वहीं गिरि पेयजल योजना में भी कम वोल्टेज की दिक्कत आने के कारण परकूलेशन वेल नहीं चल पाया। जिससे पानी की लिफ्टिंग कम हो गई। हालांकि बुधवार को 70 लाख लीटर पानी निगम के पेयजल टैंकों तक पहुंचा है। उम्मीद है कि आगामी दो दिनों में पानी की व्यवस्था नगर निगम की ओर से सुचारु की जाएगी।
विज्ञापन

गौर रहे कि बीते शनिवार और रविवार को जमकर बारिश हुई है। इसके बाद से शहरवासी पेयजल समस्या का सामना कर रहे हैं। शहर में मुख्य टैंकों में गिरि और अश्वनी पेयजल योजना से पानी की सप्लाई दी जाती है। अश्वनी योजना में रविवार को मटमैला पानी आ गया। इसके बाद योजना को मंगलवार दोपहर बाद शुरू किया गया। वहीं गिरि योजना में अभी भी वोल्टेज की समस्या आ रही है। इससे वहां पर कई बार मोटरें बंद करनी पड़ रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनसेट
सोमवार को भंडारण टैंकों में पानी की मात्रा काफी कम थी। इसके चलते कट लगाना पड़ा था। अब पानी की सप्लाई सुचारू हुई है। आगामी दिनों में रूटीन के मुताबिक पानी की सप्लाई लोगों को दी जाएगी। लोगों को किसी भी प्रकार की दिक्कत नहीं आने दी जाएगी।

-ऊषा शर्मा
महापौर, नगर निगम, सोलन

इनसेट
बारिश के बाद अश्वनी योजना का पानी काफी गंदा हो गया था। इसके चलते लिफ्ट नहीं किया गया। गिरि योजना में वॉलटेज की दिक्कत आने से एक मोटर नहीं चल पा रही थी। मंगलवार से दोनों योजनाओं को सुचारु किया गया है। अब बुधवार को भी पानी की सप्लाई नगर निगम को दी गई है।
-ई. सुमित सूद
अधिषासी अभियंता, जल शक्ति विभाग सोलन।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed