फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Drains will be channelized in the city wards, all councilors will get Rs 35 lakh each.

Solan News: शहर के वार्डों में नालों का होगा चैनेलाइजेशन, सभी पार्षदों को मिलेंगे 35-35 लाख रुपये

Mon, 23 Feb 2026 12:29 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 23 Feb 2026 12:29 AM IST
विज्ञापन
पार्षद प्राथमिकता के आधार पर तैयार करवा सकते है डीपीआर
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग से तकनीकी मंजूरी के बाद लगाए जाएंगे टेंडर
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। शहर के 17 वार्डों में नालों का चैनेलाइजेशन और मरम्मत कार्य अब आसानी से हो सकेगा। इसके लिए सभी वार्डों के पार्षदों को 35-35 लाख रुपये की राशि दी जाएगी। पार्षद प्राथमिकता के आधार पर आसानी से खराब नालों को पक्का करवा सकते हैं। साथ ही डीपीआर तैयार कर नगर निगम को दे सकते हैं। वार्डों में नालों के चैनेलाइजेशन की डीपीआर को लोक निर्माण विभाग को भेजा जाएगा। जहां से तकनीकी मंजूरी मिलने के बाद टेंडर लगाए जाएंगे। इसके बाद ही कार्य शुरू होगा। वर्तमान में शहर के कुछ वार्ड ऐसे है जहां पर नालों का चैनेलाइजेशन होना है या फिर मरम्मत कार्य किया जाना है। बताया जा रहा कि नगर निगम के पास शहर के नालों को ठीक करवाने के लिए धनराशि पेंडिंग पड़ी हुई है। अगर इसे मार्च से पहले खर्च न किया गया तो पैसा वापस हो जाएगा। वहीं, पार्षद भी आमसभा में राशि को खर्च करने की मंजूरी देने की मांग कर चुके हैं, ताकि लोगों की मांग को पूरा किया जा सके। खास बात ये है कि बरसात में परेशानी का सबब बनने वाले नालों की मरम्मत होने से लोगों को परेशान नहीं होना पड़ेगा। नगर निगम के लगभग सभी वार्डों से नाले गुजर रहे हैं। इनमें कई नालों को तो पिछले सालों को ठीक कर दिया है, जबकि कई वार्ड ऐसे हैं जहां नालों का चैनेलाइलेशन तक नहीं हुआ है। वार्ड-17 भी इसमें शामिल है, क्योंकि इस वार्ड में पंचायत से क्षेत्र जुड़े हुए हैं। इस कारण वार्ड में नालों की हालत काफी खराब है। अगर समय पर इस तरफ ध्यान न दिया गया तो लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। वहीं, कई नालों को कवर भी नहीं किया है। इस कारण लोग लगातार नालों को कवर करने के साथ चैनेलाइजेशन की मांग कर चुके हैं ताकि बरसात के दौरान आने वाले नालों से किसी भी प्रकार दिक्कत न हो सके।

निगम की आमसभा में उठा था मुद्दा

नगर निगम आमसभा में भी नालों के चैनेलाइजेशन का मुद्दा उठाया था। अगर नालों का चैनेलाइजेशन हो जाता है तो वार्ड के लोगों को ही सीधे तौर पर फायदा मिलेगा। अन्य वार्डों सदस्यों ने भी नालों के चैनेलाइजेशन को लेकर फंड 17 वार्ड में स्थानांतरण करने की बात कही थी। नगर निगम में मामला अभी पेंडिंग पड़ा है। अगर नाले ठीक हो जाते हैं तो वार्ड में किसी भी व्यक्ति को दिक्कत का सामना बरसात में नहीं करना पड़ेगा। 17 वार्ड को पंचायत क्षेत्र के एरिया को जोड़ने के बाद बनाया गया है। यहां पर अभी कई काम की जरूरत है। लोगों के हित में आगे भी आवाज उठाई जाएगी।
विज्ञापन

-सरदार सिंह,पार्षद-17 नगर निगम,सोलन

इनसेट
शहर में नालों के चैनेलाइजेश के लिए प्रत्येक वार्ड सदस्य अपनी डीपीआर दे सकते हैं। 35-35 लाख रुपये तक की डीपीआर बनाकर कार्य को करवा सकते हैं। नालों का चैनेलाइजेशन कार्य तेजी से करने के लिए भी कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-ऊषा शर्मा, महापौर, नगर निगम सोलन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed