फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Drains clogged in Solan, stench troubles shopkeepers and passersby

Solan News: सोलन में नालियां जाम, बदबू से दुकानदार, राहगीर परेशान

Wed, 27 May 2026 11:18 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 27 May 2026 11:18 PM IST
विज्ञापन
मशरूम चौक से शामती और बाईपास तक गंदगी का अंबार
विज्ञापन

नगर निगम सोलन के स्वच्छता दावों की खुली पोल
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। नगर निगम सोलन की ओर से शहर में बनाई नालियों की सफाई व्यवस्था पूरी तरह से पटरी से उतर चुकी है। नालियों की नियमित रूप से सफाई न होना अब स्थानीय निवासियों और व्यापारियों के लिए एक बड़ी मुसीबत बन गया है।
स्थिति यह है कि नालियों से उठने वाली बदबू के कारण कारोबारियों का दुकानों पर बैठना और दुकान खोलना तक चुनौती बन चुका है। मुख्य सड़कों से गुजरने वाले राहगीरों का पैदल चलना भी दूभर हो गया है। शहर की सबसे व्यस्त और मुख्य सड़कों के किनारे बनी नालियों में सबसे अधिक गंदगी जमा है। इन रास्तों पर दिनभर लोगों की आवाजाही रहती है। गंदगी फैली होने के कारण लोगों का सांस लेना तक मुश्किल हो रहा है। सोलन के मालरोड पर बनी नाली पूरी तरह से ढक गई है। नाली ढकी होने के कारण अब इसके अंदर जमी गंदगी को साफ करना नगर निगम के लिए एक बड़ी चुनौती बन गया है। मशरूम चौक से शामती और बाईपास तक की नालियों में महीनों से गंदगी भरी पड़ी है। इससे रोजाना आने-जाने वाले लोग बेहद परेशान हैं।
विज्ञापन

लोगों का कहना है कि उन्होंने इस समस्या को लेकर कई बार नगर निगम प्रशासन से शिकायतें की हैं। इसके बावजूद ठोस समाधान नहीं निकल रहा है। कुछ सप्ताह पहले निगम ने क्षेत्रीय अस्पताल सोलन और ठोडो मैदान के पास नालियों की सफाई का काम जरूर शुरू किया था, लेकिन नियमित देखरेख न होने के कारण अब वहां भी स्थिति दोबारा पहले जैसी ही बदतर हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जल्द पूरी होगी सफाई
निगम की ओरसे धीरे-धीरे शहर की सभी नालियों की सफाई का काम किया जा रहा है। कुछ मुख्य इलाकों में नालियों को साफ किया जा चुका है और आने वाले समय में शहर के बाकी हिस्सों में भी सफाई व्यवस्था को पूरी तरह दुरुस्त कर लिया जाएगा।
-राजेश, सफाई निरीक्षक, नगर निगम सोलन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed