{"_id":"58f4b62e4f1c1b1a7447150f","slug":"doon-bjp-make-a-police-on-election","type":"story","status":"publish","title_hn":" दून में खनन, शराब और कबाड़ माफिया का राज ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दून में खनन, शराब और कबाड़ माफिया का राज
सोलन, बददी, ब्यूरो
Updated Mon, 17 Apr 2017 10:27 PM IST
विज्ञापन
दून भाजपा मंडल की बैठक में भाग लेता नेता।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दून भाजपा मंडल की बैठक में विस चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं को चुस्त दुरुस्त बनाकर केंद्र सरकार और भाजपा की नीतियों को जनजागरण तक पहुंचाने की कसरत करवाई गई। साथ ही दून विस क्षेत्र में इस बार कमल खिलाने की रणनीति बनाई।
विज्ञापन
नसेरी बूथ के अध्यक्ष हेमराज वर्मा की अध्यक्षता में हुई बैठक में पूर्व विधायक विनोद चंदेल ने दून हल्के को कांग्रेस मुक्त करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि दून हलके में फैले भ्रष्टाचार, अवैध खनन माफिया, शराब माफिया और कबाड़ माफिया पूरी तरह से फैला है। उद्योगों में आतंक का माहौल है। माफिया को सरकार का पूरी तरह से संरक्षण प्राप्त है। कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर इन माफियाओं को दून से भगाना होगा। भाजपा के शासनकाल में पट्टा नाली पंचायत में करोड़ों रुपये के विकास कार्य हुए। पूर्व विधायक के समक्ष स्थानीय कार्यकर्ताओं ने समस्याओं का पिटारा खोला।
विज्ञापन
टिकट को लेकर असमंजस में न रहें कार्यकर्ता
भाजपा नेता परमजीत पम्मी ने कहा कि टिकट को लेकर कार्यकर्ता असमंजस में न रहें। पार्टी जिस किसी व्यक्ति को भी टिकट देगी उसके लिए तन मन धन से कार्य करें। उन्होंने स्थानीय विधायक पर निशाना साधते हुए कहा कि वह झूठी घोषणाओं से जनता को गुमराह कर रहे हैं। महामंत्री क्रांति प्रकाश ने कहा कि वह किसी भ्रम में न पड़ें और बहकावे में न आएं। उन्होंने कहा कि जिन कार्यकर्ताओं को मंडल ने निष्कासित कर रखा है वह बड़े-बड़े होर्डिंग तथा बैनर लगाकर लोगों को गुमराह कर रहे हैं।
विज्ञापन
बैठक में यह लोग रहे मौजूद
इस अवसर पर पूर्व विधायक विनोद चंदेल के साथ मंडल अध्यक्ष बलवीर ठाकुर, क्रांति प्रकाश, कैप्टन हेमराज वर्मा, रामलाल ठाकुर, सदाराम ठाकुर, बद्दी शहरी इकाई के प्रधान तरसेम चोधरी, जगतराम, सदाराम ठाकुर, पूर्व प्रधान विमल किशोर, पूर्व प्रधान प्रेमचंद, अशोक कुमार, मदन लाल ठाकुर, अरुण कश्यप, धनीराम, जितेंद्र कुमार, ज्ञानचंद वर्मा, रमेश कुमार, राजीव, बलवीर, लेखराम, दीवान चंद, ताराचंद, वीर बहादुर, राकेश, उमादत्त, नीरज, राजकुमार, धन्नीराम, अक्षय, सुदेश कुमार, तेजपाल, जसवंत, भूपेंद्र, इंद्र सिंह, पार्षद तसरेम जूडी, करींगूराम, प्रेम चडियार, खुशीराम, अमित काशव, मक्कखन चौधरी, हरनेक ठाकुर औ ग्राम समिति के सदस्य मौजूद रहे।