{"_id":"65b116f729f6cbc9420cbee6","slug":"doctors-will-now-protest-till-31-january-solan-news-c-176-1-ssml1042-15110-2024-01-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: चिकित्सक अब 31 जनवरी तक करेंगे विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: चिकित्सक अब 31 जनवरी तक करेंगे विरोध
विज्ञापन
सोलन के क्षेत्रीय अस्पताल में काली पट्टी लगाकर जांच करते चिकित्सक। संवाद
जिला इकाई ने बैठक में लिया निर्णय
चिकित्सक काले बिल्ले लगाकर अस्पताल में देंगे सेवाएं
एनपीए समेत चार प्रमुख मांगों को लेकर चल रहा विरोध
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। मांगें पूरी न होने के चलते डॉक्टर अब 31 जनवरी तक काले बिल्ले लगाकर सेवाएं देंगे। बुधवार सुबह चिकित्सकों ने बैठक की। इसमें निर्णय लिया कि जब तक सरकार कोई हल नहीं निकालेगी तब तक विरोध शांतिपूर्ण तरीके से जारी रहेगा।
डॉ. कमल अटवाल ने बताया कि उनकी मुख्य पांच मांगें हैं जिसमें नाॅन प्रैक्टिस अलाउंस (एनपीए) को बहाल करना प्रमुख मांग है। उन्होंने कहा कि काफी समय से इसे लेकर मांग चल रही है। इसके बावजूद सरकार इस ओर ध्यान नहीं दे रही। कई बार डॉक्टर प्रदर्शन कर चुके हैं, हर बार केवल आश्वासन ही मिला। साथ ही 4-9-14 की बहाली, एड्स कंट्रोल सोसायटी में परियोजना निदेशक का कार्यभार वापस स्वास्थ्य निदेशक को दिया जाए, पात्रता एवं वरिष्ठता के आधार पर निदेशक स्वास्थ्य सेवाएं, जेडी, डीडी, सीएमओ, एसएमएस, बीएमओ को वरिष्ठता के आधार पर पदोन्नति दी जाए और किसी को भी सेवानिवृत्त होने के बाद एक्सटेंशन न दी जाए। इसके अलावा भी कई अन्य मांगें हैं।
उन्होंने कहा कि फिलहाल वे काले बिल्ले लगाकर प्रदर्शन करेंगे। यदि जल्द ही उनकी मांगों को न माना गया तो राज्य प्रतिनिधियों के अनुसार रणनीति तैयार की जाएगी।
विज्ञापन
सीएमओ कार्यालय के अकाउंट्स ऑफिस में आया पानी
सोलन। मुख्य चिकित्सा कार्यालय के अकाउंट्स ऑफिस में सुबह अचानक पानी आ गया। इससे कर्मचारियों को काफी दिक्कत आई। पहले तो कर्मचारी यह समझ नहीं पाए की अचानक पानी कहा से आया। इसके बाद कर्मचारियों ने आनन-फानन में जब इसका पता किया तो देखा कि शौचालय में पानी लीक हो रहा था। बताया जा रहा है कि हाल ही में अस्पताल में शौचालय रिपेयर करवाई है। यहां से पानी लीक हो रहा है। बाद में पानी बंद कर दिया गया।