फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Different reports in government lab within 24 hours There is an error in the report itself

Solan News: सरकारी लैब में 24 घंटे में ही रिपोर्ट अलग-अलग ही रिपोर्ट में आ रही गड़बड़ी

Sun, 09 Jun 2024 11:18 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 09 Jun 2024 11:18 PM IST
विज्ञापन
मरीजों को आ रही हैं दिक्कतें, दोबारा करवाने पड़ रहे टेस्ट
विज्ञापन




महकमा कर रहा वोल्टेज कम व ज्यादा होने से दिक्कत का दावा

संवाद न्यूज एजेंसी



सोलन। क्षेत्रीय अस्पताल की सरकारी लैब में मरीजों की रिपोर्ट में गड़बड़ी आ रही है। इससे मरीज उपचार करवाने के लिए असमंजस में पड़ गए हैं। रिपोर्ट अलग-अलग आने से मरीजों का उपचार भी समय पर शुरू नहीं हो पा रहा है। बताया जा रहा है कि लैब की रिपोर्ट में यह गड़बड़ी बीते एक सप्ताह से आ रही है। 24 घंटे के भीतर करवाए जाने वाले टेस्ट में ही काफी अंतर आ रहा है। मजबूरन अब मरीजों को निजी लैब के धक्के खाने पड़ रहे हैं। सरकारी लैब में तैनात तकनीशियन भी इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं।

अधिकतर दिक्कत आधे दिन बाद मशीन में लगाए जाने वाले सैंपलों में आ रही है। उनमें काफी अंतर आ जाता है। वहीं, स्वास्थ्य महकमा दावा कर रहा है कि दिन के बाद वोल्टेज कम और ज्यादा होने से सैंपल सही प्रकार से नहीं जंच पा रहे हैं। साथ ही सॉफ्टवेयर में भी दिक्कत आ रही है। इससे रिपोर्ट का डाटा गड़बड़ होने की आशंका है। ऐसे में रिपोर्ट में गड़बड़ होने से मरीज के स्वास्थ्य से भी खिलवाड़ हो सकता है। रिपोर्ट देखने के बाद चिकित्सक भी चौंक रहे हैं। संबंधित बीमारी की पुन: जांच करने के लिए चिकित्सक मरीजों को बार-बार टेस्ट लिख रहे हैं।
विज्ञापन




गौर रहे कि क्षेत्रीय अस्पताल जिले का सबसे बड़ा अस्पताल है। यहां पर रोजाना 1500 की ओपीडी इन दिनों जा रही है। मेडिसिन, हड्डी रोग, सर्जन समेत अन्य ओपीडी के बाहर मरीजों की लंबी कतारें लगी रहती हैं। मरीजों को सही उपचार देने के लिए चिकित्सक कई प्रकार के रक्त से संबंधित टेस्ट लिखते हैं। इसके बाद मरीज टेस्ट करवाने के लिए सरकारी लैब में जाते हैं। जहां पर 12:00 बजे तक मरीजों को टेस्ट की सुविधा दी जाती है। लेकिन इन दिनों यहां पर मरीज टेस्ट करवाने में कतराने शुरू हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन










इनसेट

लंबे इंतजार के बाद आती है बारी



मरीजों की सरकारी लैब में लंबे इंतजार के बाद बारी आती है। इसके बाद संबंधित स्टाफ मरीजों के रक्त सैंपल लेता है और रिपोर्ट का इंतजार करने के लिए कहा जाता है। रिपोर्ट मिलने के बाद मरीज ओपीडी में जाकर रिपोर्ट की जांच करवाता है तो चिकित्सक उसे पुन: टेस्ट करवाने की राय देते हैं।






इनसेट

क्षेत्रीय अस्पताल की लैब प्रमाणित है। यहां की रिपोर्ट में अगर कोई दिक्कत आ रही है तो मरीज लिखित में शिकायत दे सकता है। इस पर विभागीय कार्रवाई होगी। फिर भी लैब स्टाफ से इस बारे बात की जाएगी।



-डॉ. राजन उप्पल

कार्यकारी चिकित्सा अधीक्षक, सोलन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed