{"_id":"570f9ab84f1c1b65274a6ace","slug":"dhumal-targeted-congress","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोलन अस्पताल को नहीं संभाल पाई कांग्रेस ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोलन अस्पताल को नहीं संभाल पाई कांग्रेस
ब्यूरो/अमर उजाला, सोलन
Updated Thu, 14 Apr 2016 10:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय जनता पार्टी सोलन मंडल ने अंबेडकर जयंती का आयोजन जटोली के पास शगुन पैलेस में किया। पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने इस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। कहा कि बाबा भीमराव अंबेदकर केवल दलितों के नेता नहीं सबके नेता थे।
विज्ञापन
पूर्व सीएम प्रो. प्रेम कुमार धूमल ने कहा कि सोलन जोनल अस्पताल में सुविधा का अभाव है। भवन और डॉक्टरों की कमी से आम लोग परेशान हैं। डॉक्टरों के अभाव में रोगियों को आईजीएमसी शिमला या पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया जा रहा है। भाजपा सरकार के समय जो विशेषज्ञ डॉक्टरों की विशेष सीटें सृजित की थीं उसे भी कांग्रेस सरकार नहीं संभाल सकी है।
विज्ञापन
सांसद वीरेंद्र कश्यप ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। सांसद ने कहा कि केंद्र सरकार के कार्यकाल में प्रदेश में विकास की बयार बह रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों से एकजुट होकर विधानसभा चुनावों में कमर कसने का आह्वान किया। चीफ गेस्ट ने दीप जलाकर डॉ. भीम राव अंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। इस दौरान वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया। इस मौके पर प्रीतम, प्रेम कुमार, लालचंद, जेएल शर्मा, निहाल चंद शर्मा और परमानंद शामिल रहे।
विज्ञापन
कार्यक्रम में प्रदेश सचिव रत्न पाल, पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष कुमारी शीला, जिला महामंत्री लोकेश्वर शर्मा, मंडल महामंत्री शैलेंद्र गुप्ता, नप अध्यक्ष पवन कुमार गुप्ता, उपाध्यक्ष मीरा नंद, नरेंद्र ठाकुर, धर्मेंद्र ठाकुर, संदीप ठाकुर, गुरविंद्र सिंह, अमर सिंह ठाकुर, बादल नाहर, नंद राम, कमल वर्मा, भरत साहनी, सुरेंद्र, पुरुषोत्तम गुलेरिया मौजूद रहे।
किसान की पीठ से धूमल
सरकार ने उतारा किल्टा
डॉ. राजीव राजीव बिंदल ने कहा कि सोलन में किसान की पीठ का किल्टा धूमल सरकार के दौरान ही उतरा है। हर जगह सड़क पहुंचाकर लोगों को भाजपा की पूर्व सरकार ने राहत दी है। 72 करोड़ की गिरि पेयजल योजना लोगों की प्यास बुझा रही है। इसे संभाल पाना कांग्रेस सरकार और उनके अफसरों के लिए अब मुश्किल हो रहा है। कहा कि चायल साधु पुल को टूटे करीब ढाई साल हो गए हैं लेकिन अभी तक इस पुल का निर्माण नहीं हो सका है।