फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Devotees used hemp, datura, bilvapatra and Jalabhishek of Lord Shiva was done with milk

Solan News: भक्तों ने भांग, धतूरा, बिल्वपत्र व दूध से किया भगवान शिव का जलाभिषेक

Mon, 05 Aug 2024 11:45 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Mon, 05 Aug 2024 11:45 PM IST
विज्ञापन
Devotees used hemp, datura, bilvapatra and

Jalabhishek of Lord Shiva was done with milk
​शिव तांडव गुफा मंदिरकुनिहार में पूजा करते भक्त। संवाद
सुबह चार बजे से मंदिरों में लगी भक्तों की लाइनें
विज्ञापन

जटोली मंदिर में गूंजते रहे हर-हर महादेव के जयकारे

संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। श्रावण माह के तीसरे सोमवार को शिव मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। सुबह 4:00 बजे मंदिर खुल गए थे और शाम तक भक्त मंदिरों में पूजा के लिए पहुंचते रहे। शहर के साथ लगते प्रसिद्ध जटोली शिव मंदिर सहित जिले के सभी प्रमुख मंदिरों में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। श्रद्धालुओं ने दूध, दहीं, बेलपत्र, गंगाजल, भांग, धतूरा और फूलों के साथ भगवान शिव की पूजा की। कई मंदिरों में रूद्राभिषेक भी किया गया। मंदिरों में बाबा भोलेनाथ का भव्य शृंगार किया गया।
इसके अलावा कुनिहार के प्रसिद्ध शिव तांडव गुफा मंदिर, अर्की लुटरू महादेव, धर्मपुर के पट्टा मोड़ शिव मंदिर, कुमारहट्टी के समीप पट्टाघाट मंदिर, सलोगड़ा स्थित शिवालय समेत सभी शिव मंदिरों में भक्तों की कतारें लगी रहीं। मंदिरों में हर-हर महादेव की गूंज होती रही।
विज्ञापन

उधर, सनातन धर्म मंदिर धर्मपुर के पुजारी त्रिभुवन पांडेय ने बताया कि मंदिरों में पूजा-पाठ की तैयारियां एक दिन पहले ही पूरी कर ली गई थीं। सुबह से शाम तक मंदिरों में श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी रहीं।

शिव तांडव गुफा मंदिरकुनिहार में पूजा करते भक्त। संवाद

शिव तांडव गुफा मंदिरकुनिहार में पूजा करते भक्त। संवाद

शिव तांडव गुफा मंदिरकुनिहार में पूजा करते भक्त। संवाद

शिव तांडव गुफा मंदिरकुनिहार में पूजा करते भक्त। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed