फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Dev Bijeshwar birth anniversary celebration will be held on 30 April

Solan News: 30 अप्रैल को होगा देव बिजेश्वर जन्मोत्सव समारोह

Sat, 26 Apr 2025 06:44 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 26 Apr 2025 06:44 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुनिहार (सोलन)। देव बिजेश्वर महादेव जन्मोत्सव 30 अप्रैल को धूमधाम से मनाया जाएगा। यह जानकारी प्रबंधक कमेटी प्रधान रमेश कुमार व उपप्रधान रणजीत सिंह ठाकुर ने दी। उन्होंने बताया कि मंदिर प्रबंधक कमेटी ने निर्णय लिया गया कि 30 अप्रैल को अक्षय तृतीया के दिन देव बिजेश्वर महादेव का जन्मोत्सव मनाया जाएगा। इसके लिए 28, 29 व 30 अप्रैल को देव बिजेश्वर मंदिर देव स्थल नजदीक गंभरपुल के प्रांगण में कार्यक्रम होंगे। 28 अप्रैल को कलश स्थापन व गायत्री पाठ का प्रारंभ 9:00 बजे से किया जाएगा। 29 अप्रैल पूजा पाठ व हवन प्रातः 9:00 बजे से होगी। जबकि 30 अप्रैल को जन्मोत्सव पूजन होगा वहीं पूर्णाहुति 10:30 बजे होगी और दोपहर 12:00 बजे सूचना एवं जनसंपर्क विभाग शिमला द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे। प्रो. केशव शर्मा प्रख्यात विद्वान राष्ट्रपति से सम्मानित द्वारा देव संस्कृति पर प्रवचन किया जाएगा। जबकि दोपहर 1:00 बजे से प्रारंभ किया जाएगा। देव बिजेश्वर महादेव का करियाला रात्रि 9:00 बजे से होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed