फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Despite becoming a municipal corporation, Baddi is in a bad state, dusty roads and filth have become the identity of the city.

Solan News: नगर निगम बनकर भी बद्दी बदहाल, धूल भरी सड़कें और गंदगी बनी शहर की पहचान

Sat, 18 Apr 2026 02:12 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 18 Apr 2026 02:12 AM IST
विज्ञापन
Despite becoming a municipal corporation, Baddi is in a bad state, dusty roads and filth have become the identity of the city.
बद्दी के शहर को जोड़ने वाले संपर्क सड़क की खस्ता हालत। संवाद
शहरवासियों ने सरकार से जल्द चुनाव करवाने की उठाई मांग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी (सोलन)। औद्योगिक क्षेत्र बद्दी को नगर निगम बने एक साल से अधिक का समय बीत चुका है, लेकिन धरातल पर विकास कोसों दूर नजर आ रहा है। शहरवासियों को जिस बदलाव की उम्मीद थी, वह फिलहाल धरातल पर दिखाई नहीं दे रहा है। शहर की मुख्य सड़कों से लेकर मोहल्लों को जोड़ने वाले मार्ग बुरी तरह टूट चुके हैं। सड़कों से उड़ती धूल ने न सिर्फ आवागमन मुश्किल बना दिया है, बल्कि लोगों में सांस संबंधी बीमारियों का खतरा भी बढ़ा दिया है। सफाई व्यवस्था की स्थिति भी चिंताजनक बनी हुई है। जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे हैं और सीवरेज व्यवस्था के ठप होने से गंदगी गलियों में फैल रही है। नगर निगम बनने के बाद बेहतर व्यवस्था की उम्मीदें थीं, लेकिन हालात इसके उलट हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि प्रतिनिधियों की शक्तियां समाप्त हुए एक साल से अधिक समय हो गया है। प्रशासन और सरकार के बीच तालमेल की कमी के चलते लोगों की समस्याएं लगातार लंबित हैं। छोटे-छोटे कामों के लिए भी लोगों को दफ्तरों के चक्कर काटने पड़ रहे हैं। शहरवासियों ने सरकार से मांग की है कि बद्दी नगर निगम के चुनाव जल्द कराए जाएं, ताकि चुनी हुई व्यवस्था जनता के प्रति जवाबदेह हो। साथ ही सड़कों की मरम्मत, कचरा प्रबंधन और सीवरेज सिस्टम को तुरंत दुरुस्त किया जाए। उधर, इस बारे में नगर निगम के अधिशासी अभियंता सुमित आजाद ने कहा कि जो भी समस्या है, उनका जल्द ही समाधान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed