फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Deodhar Mandal Soyli defeat royal rajput dadal

Solan News: देवधार मंडल सोयली ने राॅयल राजपूत डाडल को हराया

Sun, 14 Jan 2024 11:25 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Sun, 14 Jan 2024 11:25 AM IST
विज्ञापन
Deodhar Mandal Soyli

defeat royal rajput dadal
अर्की में सूभाष नेहरु युवक मंडल डाडल की ओर से क्रिकेट प्रतियोगिता के शुभारंभ के दौरान। संवाद
एटीटीओयू दाड़लाघाट के प्रधान ने किया शुभारंभ
विज्ञापन

क्षेत्र समेत अन्य जगहों से 22 टीमें ले रही हैं किक्रेट में भाग
संवाद न्यूज एजेंसी
अर्की(सोलन)। उपमंडल के डाडल (भूमती) में सुभाष नेहरु युवक मंडल डाडल की ओर से शहीद लायक राम मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता हुई, जिसमें मुख्यातिथि के रूप में एटीटीओयू दाड़लाघाट के प्रधान ऋषिदेव रहे। उन्होंने एक बाल खेलकर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। इसमें क्षेत्र समेत अन्य जगहों से करीब 22 टीमें भाग ले रही हैं।
प्रतियोगिता का पहला मैच राॅयल राजपूत डाडल और देवधार युवक मंडल सोयली के बीच खेला गया। राॅयल राजपूत डाडल की टीम ने 12 ओवर के मैच में 72 रन बनाए। जिसका पीछा करते हुए देवधार मंडल सोयली ने आठ ओवर में मैच को अपने नाम कर लिया और पहला मैच जीत लिया।
विज्ञापन

इस मौके पर युवक मंडल के मुख्य सलाहकार पंकज कुमार ने शहीद लायक राम की माता कौशल्या देवी को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। ऋषिदेव ने अपनी ओर से युवक मंडल डाडल को 10,000 रुपये की नकद राशि प्रदान की। उन्होंने कहा कि युवाओं को खेल प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए। इसी के साथ नशे से दूर रहना चाहिए। इस मौके पर जिला कांग्रेस महासचिव प्यारे लाल, ब्लॉक कांग्रेस महासचिव कमलेश कुमार, प्रदेश युवा कांग्रेस सचिव, शशिकांत, कैलाश चंद, जयदेव समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed