फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Dengue havoc in the sola district between morning and evening cold

Solan: जिले में सुबह-शाम की ठंड के बीच डेंगू का कहर

Mon, 07 Nov 2022 03:47 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Published by: शिमला ब्यूरो Updated Mon, 07 Nov 2022 03:47 PM IST
सार

रोजाना हो रहे टेस्ट में लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आ रही है। बीते दिनों से लगातार 15-19 लोगों डेंगू से संक्रमित निकल रहे हैं। वर्तमान में एलिजा टेस्ट से विभाग डेंगू की जांच कर रहा है।

विज्ञापन
Dengue havoc in the sola district between morning and evening cold
डेंगू का कहर - फोटो : istock

विस्तार

सोलन जिले में सुबह और शाम ठंड के बीच भी डेंगू का कहर नहीं थम रहा है। रोजाना हो रहे टेस्ट में लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आ रही है। बीते दिनों से लगातार 15-19 लोगों डेंगू से संक्रमित निकल रहे हैं। वर्तमान में एलिजा टेस्ट से विभाग डेंगू की जांच कर रहा है। इसके चलते अब जिले में डेंगू का आंकड़ा 2,232 पहुंच गया है। इसमें सबसे अधिक मामले परवाणू क्षेत्र से हैं। बीबीएन में भी लोगों को लगातार डेंगू का डंक लग रहा है।

विज्ञापन


हालांकि कुुनिहार में डेंगू का कहर थम गया है। चुनावों के बीच जिला स्वास्थ्य विभाग समेत अन्य विभाग डेंगू को रोकने के लिए सुस्त दिखाई दे रहे हैं। यही कारण है कि अब डेंगू फिर फैलने की कगार पर पहुंच गया है। शनिवार की रिपोर्ट के अनुसार भी 19 लोग डेंगू से संक्रमित हुए हैं। वहीं अभी भी कई डेंगू संक्रमित मरीजों का इलाज ईएसआई अस्पताल परवाणू और बीबीएन के अस्पताल में चल रहा है। इन बढ़ते मामलों को लेकर जिला स्वास्थ्य विभाग फिर कमर कसने की तैयारी कर रहा है।
विज्ञापन


इसी के साथ फिर अन्य विभागों को भी पत्र लिखने की तैयारी में है। वहीं विभाग की ओर से अब पानी में लारवा की जांच भी नहीं करवाई जा रही है। इसके अलावा नगर परिषद की ओर से फॉगिंग समेत अन्य दवाओं का छिडकाव भी बंद करवा दिया है। इसके कारण आगामी समय में लोगों को फिर दिक्कतें झेलनी पड़ सकती है। जिले में परवाणू से जुलाई माह में डेंगू मामले आने शुरू हुए थे और अब यहां पर 1,700 से अधिक लोग पॉजिटिव हो चुके हैं। बीबीएन में भी सितंबर से डेंगू लगातार के मामले आ रहे हैं। यहां पर 600 से अधिक लोग पॉजिटिव हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुनिहार में भी डेंगू ने अपना कहर बरपाया है। दिवाली के बाद फिर डेंगू का कहर बढ़ता जा रहा है। जिले में वीरवार को 102 लोगों की जांच करने पर 14, शुक्रवार को 50 टेस्ट में 14 लोग और शनिवार को 127 लोगों के डेंगू होने पर 19 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अमित रंजन तलवाड़ ने बताया कि जिले में पहले के मुकाबले डेंगू के मामले काफी कम हैं। हालांकि विभाग अपनी नजर बनाए हुए है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed