{"_id":"62eeaabadb1942736b3e3c4c","slug":"dengue-infection-continues-in-parvanoo-15-new-cases-of-found-in-the-industrial-area-solan-news-sml4175802150","type":"story","status":"publish","title_hn":"परवाणू में नहीं थम रहा डेंगू, 15 और मामले आए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परवाणू में नहीं थम रहा डेंगू, 15 और मामले आए
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
परवाणू (सोलन)। नगर परिषद परवाणू में डेंगू के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। शनिवार को भी 15 मामले आए हैं। क्षेत्र में डेंगू के आंकड़ा 540 पार हो गया है।
हालांकि डेंगू की रोकथाम के लिए नगर परिषद की ओर से फॉगिंग और दवाइयों का छिड़काव लगातार करवाया जा रहा है लेकिन डेंगू के मामले नहीं थम रहे हैं। क्षेत्र में पानी की सप्लाई रोजाना नहीं मिल रही है।
इस कारण लोगों को अधिक पानी स्टोर करना पड़ रहा है। कुछ घरों में टंकी के ढक्कन भी टूटे हुए हैं। इससे पानी की टंकियों में लारवा पैदा हो रहा है। इससे कई बीमारियों का खतरा मंडराया हुआ है।
विज्ञापन
डेंगू के सबसे अधिक मामले परवाणू के टकसाल गांव से आ रहे हैं। टकसाल में पानी समय से न आने के चलते लोगों को पानी का भंडारण करना पड़ता है।
हालांकि आशा वर्कर शिविर लगाकर लोगों को डेंगू से बचाव के उपाय बता रहे हैं। उधर, चिकित्सा अधीक्षक डॉ. कपिल ने बताया कि डेंगू को लेकर टीम पूरी तरह अलर्ट है। रोजाना मामले बढ़ रहे हैं।